Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरे

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Abhishek Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Nov 2025

Last updated on: Nov 08, 2025, 17:50 IST

भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाला खिलाड़ी बन गया है। अभिषेक शर्मा ने 528 गेंदों में यह कारनामा किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में जारी पांचवें टी20 मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा ने 11 रन बनाते ही टी20 फॉर्मेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए।

इसी के साथ उन्होंने भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने 573 गेंदों में अपने 1000 टी20 रन पूरे किए थे। इस लिस्ट में फिल साल्ट तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 599 गेंदों में यह कारनामा किया, जबकि 604 गेंदों में 1000 रन पूरे करने वाले ग्लेन मैक्सवेल चौथे स्थान पर मौजूद हैं। 

आंद्रे रसेल और फिन एलन ने 609 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ था। सबसे कम पारियों में 1000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में अभिषेक शर्मा दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं, जिन्होंने 28 पारियों में यह कारनामा किया है। इस लिस्ट में विराट कोहली (27 पारियां) शीर्ष पर हैं।

भारतीय खिलाड़ियों की इस सूची में केएल राहुल (29) तीसरे पायदान पर हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव (31) और रोहित शर्मा (40) क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। शनिवार को गाबा में खेले जा रहे इस मुकाबले की बात करें, तो भारत ने खराब मौसम के चलते खेल रोके जाने तक 4.5 ओवरों में बगैर कोई विकेट गंवाए 52 रन बना लिए हैं।

अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई है। अभिषेक 13 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके की मदद से 23 रन बना चुके हैं, जबकि गिल ने 16 गेंदों में 6 चौकों के साथ 29 रन अपने नाम किए हैं। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। ऐसे में खराब मौसम के चलते अगर यह मैच रद्द होता है, तो सीरीज टीम इंडिया के नाम होगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Abhishek Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD