Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

फातिमा सना शेख ने फैंस संग शेयर की 'गुस्ताख इश्क' के अच्छे बच्चों की तस्वीर

Fatima Sana Shaikh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Nov 2025

Last updated on: Nov 07, 2025, 16:41 IST

अभिनेत्री फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। शुक्रवार को उन्होंने फिल्म 'गुस्ताख इश्क' के साथी कलाकारों और अन्य इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ तस्वीर पोस्ट की। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, "स्टेज5 प्रोडक्शन के अच्छे बच्चे।"

तस्वीरों में अभिनेत्री के साथ फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, विजय वर्मा, अभय वर्मा और कुछ और कलाकार नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री फातिमा सना शेख और अभिनेता विजय वर्मा जल्द ही स्टेज 5 प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म गुस्ताख इश्क में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा प्रोडक्शन में डेब्यू करेंगे।

फिल्म में फातिमा सना शेख और विजय वर्मा के अलावा, दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और प्रतिभाशाली कलाकार शारिब हाशमी भी अहम रोल में दिखाई देंगे। विभु पुरी द्वारा निर्देशित 'गुस्ताख इश्क' एक रोमांटिक ड्रामा है, जो प्यार, जुनून और भावनाओं की कहानी पेश करेगी। 

फिल्म में दर्शकों को नए तरीके की प्रेम कहानी का अनुभव होगा। इसकी कहानी पुरानी दिल्ली की सकरी गलियों और पंजाब की पुरानी कोठियों के बीच एक अधूरी, लेकिन गहरी प्रेम कहानी को बुनेगी। फिल्म में पहली बार फातिमा और अभिनेता विजय वर्मा रोमांस करते नजर आएंगे।

इसकी सिनेमैटोग्राफी मनुष नंदन ने की है और साउंड डिजाइन रेसुल पूकुट्टी ने किया है। यह फिल्म न केवल एक प्रेम कहानी है, बल्कि क्लासिक और आधुनिक सिनेमा का संगम भी है। फिल्म में संगीत के लिए मशहूर जोड़ी गुलजार और विशाल भारद्वाज एक बार फिर साथ आए हैं। 

दोनों पहले भी कई यादगार गाने बना चुके हैं। अभिनेत्री की हालिया रिलीज फिल्म 'आप जैसा कोई' और अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' थी। इस फिल्म में अभिनेत्री के साथ आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में थे। 'मेट्रो... इन दिनों' फिल्म साल 2007 में आई अनुराग बसु की 'लाइफ इन ए मेट्रो' की सीक्वल है।

 

Tags: Fatima Sana Shaikh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD