Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तरन तारन उपचुनाव: 11 नवंबर को मतदान से पहले सिबिन सी ने जिला अधिकारियों के साथ की अंतिम समीक्षा बैठक

डिप्टी कमिश्नर और एस.एस.पी. को मतदान से पहले के 72, 48 और 24 घंटों के दौरान सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

Sibin C, Election Commision Punjab, ECI, Chief Electoral Officer Punjab, CEO Punjab, Rahul, DC Tarn Taran, Tarn Taran, Deputy Commissioner Tarn Taran, Dr Ravjot Grewal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Nov 2025

Last updated on: Nov 07, 2025, 15:12 IST

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने 11 नवंबर को तरन तारन सीट के उपचुनाव में मतदान से पहले की अंतिम तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए शुक्रवार को जिले के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल, एस.एस.पी. डॉ. रवजोत गरेवाल और रिटर्निंग अधिकारी गुरमीत सिंह उपस्थित थे।

बैठक के दौरान सिबिन सी ने मतदान से 72, 48 और 24 घंटे पहले से लेकर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक चौकसी बढ़ाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यदि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नकदी, शराब या किसी भी प्रकार की मुफ्त वस्तु बांटने की शिकायत मिलती है तो उसके विरुद्ध तुरंत और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि 9 नवंबर की शाम को चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े बाहरी व्यक्ति को तरन तारन क्षेत्र में प्रवेश न करने दिया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वास्तविक समय में निगरानी के लिए सभी मतदान केंद्रों की 100 प्रतिशत लाइव वेबकास्टिंग सुनिश्चित करने के आदेश दिए। 

उन्होंने मतदान बूथों, स्ट्रांग रूमों और मतगणना हॉल में उपयुक्त व्यवस्थाएं करने को कहा ताकि मतदाताओं और चुनाव कर्मियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार समयबद्ध कार्रवाई की जाए। 

सिबिन सी ने कहा कि पुलिस नाकों पर सीसीटीवी और पेट्रोलिंग टीमों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि शराब, नकदी, नशीले पदार्थ और अन्य वस्तुओं की अवैध तस्करी को रोका जा सके। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी और एस.एस.पी. ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बताया कि उपचुनाव के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और चुनाव आयोग के निर्देशों व नियमों के अनुसार चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र में कुल 114 स्थानों पर 222 (60 शहरी और 162 ग्रामीण) मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 100 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। 

इसके अलावा 9 मॉडल मतदान केंद्र और महिलाओं के लिए विशेष रूप से समर्पित 3 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। साथ ही, दिव्यांग मतदाताओं और युवा मतदाताओं के लिए एक-एक विशेष मतदान केंद्र भी बनाया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग सुनिश्चित की गई है।

एस.एस.पी. ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले में 9 नवंबर शाम 6 बजे से 11 नवंबर शाम 6 बजे तक ‘ड्राई डे’ घोषित किया गया है। इस दौरान पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें अवैध शराब की आवाजाही पर कड़ी नजर रखेंगी। 

उन्होंने आगे बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के 768 और पंजाब पुलिस के 876 जवान तैनात किए गए हैं। सभी 114 मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों के 480 जवान रहेंगे तैनात। अवांछनीय तत्वों पर निगरानी रखने, अवैध गतिविधियों को रोकने और शराब, नकदी व नशीले पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण के लिए पड़ोसी जिलों की सीमाओं पर 6 नाके लगाए गए हैं। 

इसके अलावा मतदान से 72 घंटे पहले 22 पेट्रोलिंग टीमें संवेदनशील मतदान केंद्रों पर गश्त करेंगी ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। उल्लेखनीय है कि तरन तारन निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1,92,838 है, जिसमें 1,00,933 पुरुष, 91,897 महिला और 8 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। 

इसके अलावा कुल सेवा मतदाता 1,357 हैं, जबकि 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं की संख्या 1,657 है। वहीं कुल एनआरआई मतदाता 306 और दिव्यांग मतदाता 1,488 हैं। 18 से 19 वर्ष की आयु वाले कुल मतदाताओं की संख्या 3,333 है।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमनदीप बांसल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी सकतर सिंह बंल सहित मुख्य निर्वाचन कार्यालय और तरन तारन जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sibin C , Election Commision Punjab , ECI , Chief Electoral Officer Punjab , CEO Punjab , Rahul , DC Tarn Taran , Tarn Taran , Deputy Commissioner Tarn Taran , Dr Ravjot Grewal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD