Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नौ साल बाद टीवी पर कमबैक कर रहीं माही विज, तलाक की अफवाहों के बीच स्क्रीन पर लौटेंगी

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Mahi Vij
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Nov 2025

Last updated on: Nov 07, 2025, 12:30 IST

टीवी इंडस्ट्री में लंबे समय तक गुम होने के बाद किसी अभिनेता की वापसी हमेशा ही चर्चा में रहती है। ऐसा ही एक नाम है माही विज का। नौ साल के गैप के बाद माही टीवी की दुनिया में लौट रही हैं, और उनके फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। उन्होंने अपने व्लॉग में यह घोषणा की कि वह कलर्स टीवी के नए शो 'सहर होने को है' की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। 

माही विज ने व्लॉग में सेट की कुछ झलकियां साझा करते हुए बताया, ''यह पहला दिन है और मैं फिर से शूटिंग शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे जरूरत के समय काम मिला। मैं सेट पर वापस जाना चाहती थी। इंतजार खत्म हुआ, आपकी नकुशा वापस आ गई है।''

माही ने इस दौरान यह भी बताया कि उनका नया किरदार एक टीनएजर की मां का है और इसके लिए उन्होंने पहले मना किया था। उन्होंने कहा, ''शुरू में इस रोल को करने में हिचक थी, क्योंकि मैं खुद इस किरदार को निभाने के लिए तैयार नहीं थी। जब मुझे यह शो पहले मिला था, तो मैंने मना कर दिया था। 

मैं इंस्टाग्राम से अच्छी कमाई कर रही थी, लेकिन फिर भी मैं एक्टिंग की दुनिया में लौटना चाहती थी।'' तलाक की खबरों के बीच माही का यह प्रोफेशनल कमबैक और भी महत्वपूर्ण हो गया है। पिछले हफ्ते मीडिया में उनके और जय भानुशाली के बीच तलाक की अफवाहें वायरल हुई थीं। 

कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि माही ने जय से गुजारा भत्ते के तौर पर 5 करोड़ रुपए की मांग की है। इन खबरों का खंडन करते हुए माही ने अपने व्लॉग में कहा, ''मैं पढ़ रही हूं कि मेरे तलाक के कागजों पर साइन हो गए हैं। प्लीज मुझे वो कागज दिखाइए। जब तक हम कुछ न कहें, किसी को भी हमारी निजी जिंदगी में दखल देने का हक नहीं है।''

माही ने अपने व्लॉग में यह भी बताया कि घर में उनकी मां बीमार हैं और तीन बच्चे हैं। उनकी बेटी खुशी ने अफवाहों के बारे में पढ़कर उनसे सवाल भी किया। माही ने फैंस और मीडिया से अपील की कि उनके निजी जीवन में दखल न दें और उनके परिवार के मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाए।

माही और जय की शादी 2011 में हुई थी। 2017 में उन्होंने दो फॉस्टर बच्चों, खुशी और राजवीर की जिम्मेदारी ली, और 2019 में उनकी बेटी तारा का जन्म हुआ। अब, माही नए शो में पार्थ समथान और ऋषिका राठौर के साथ स्क्रीन साझा करेंगी, और दर्शकों को एक नई कहानी के साथ उनका अभिनय देखने को मिलेगा।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Mahi Vij

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD