Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

मुकेश रेपसवाल ने राज्य स्तरीय कला एवं रंगोत्सव का किया शुभारंभ

कला एवं रंगोत्सव में प्रदेश से लगभग 400 प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 06 Nov 2025

Last updated on: Nov 06, 2025, 16:19 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में समग्र शिक्षा के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय कला एवं रंगोत्सव का शुभारंभ किया। हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से लगभग 400 प्रतिभागी इस उत्सव में भाग ले रहे हैं।

कला उत्सव के अंतर्गत कक्षा नववीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी 12 विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जबकि रंगोत्सव में कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थी छह प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। उपायुक्त  ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का  बहुआयामी गतिविधियों में हिस्सा लेना उनके भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण है। 

उन्होंने  प्रतिभागियों को उत्सव के दौरान  अपना  सर्वश्रेष्ठ  प्रदर्शन करने को भी प्रोत्साहित किया। मुकेश रेपसवाल ने शिक्षकों और अभिभावकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुरूप विविध बहुआयामी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में ऐसी अतिरिक्त क्षमताएँ (एक्स्ट्रा स्किल्स) भी विकसित होनी चाहिए जो उन्हें भविष्य में सक्षम और जिम्मेदार नागरिक बनने में सहायक सिद्ध हों। उन्होंने  कहा कि ऐसे आयोजनों में भाग लेने से विद्यार्थियों का मंच भय (स्टेज फीयर) दूर होता है और सार्वजनिक बोलने व प्रस्तुति (पब्लिक स्पीकिंग एवं पब्लिक परफॉर्मेंस) की क्षमता विकसित होती है। 

इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है जो केवल कक्षाओं में बैठकर संभव नहीं हो पाता। उपायुक्त ने  साथ में यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश की लोक-कला एवं संस्कृति अद्वितीय है। ऐतिहासिक एवं पारंपरिक लोक-संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए  विद्यार्थी वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

इससे पहले उपनिदेशक स्कूल शिक्षा गुणवत्ता एवं जिला परियोजना अधिकारी  समग्र शिक्षा भाग सिंह ने स्वागत संबोधन रखा। कार्यक्रम में राज्य  समन्वयक  रेखा गुलेरिया ने  कला एवं रंगोत्सव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।

इस अवसर पर उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन, बलवीर सिंह, जिला समन्वयक  डॉ. राशि जंदरोटिया,  ओएसडी शिक्षा उमाकांत आनंद सहित प्रदेश के  सभी जिलों से शिक्षा प्रभारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD