Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

डीएलसी कैंपेन 4.0 के पहले चार दिनों में 55 लाख से अधिक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट हुए जेनरेट

Dr Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Union Minister of Earth Sciences
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Nov 2025

Last updated on: Nov 06, 2025, 11:00 IST

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय की ओर से बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) कैंपेन 4.0 लॉन्च किया। केंद्र की ओर से यह कदम पेंशनभोगियों के लिए लाइफ सर्टिफिकेशन को आसान बनाने के लिए उठाया गया है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नेशनल मीडिया सेंटर में डीएलसी कैंपेन 4.0 के लॉन्च के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपना खुद का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाकर उदाहरण भी पेश किया। डीएलसी कैंपेन 4.0 इस महीने 1 नवंबर को शुरू हुआ है और 30 नवंबर तक चलेगा। 

कैंपेन के पहले चार दिनों में ही 55 लाख से अधिक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जेनरेट किया जा चुके हैं। जबकि महीने भर चलने वाले इस कैंपेन को लेकर दो करोड़ डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जेनरेट करने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले वर्ष के डीएलसी 3.0 की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, "52.73 लाख डीएलसी फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल कर सबमिट किए गए, जबकि 72.64 लाख ईपीएफओ ​​पेंशनर्स के थे।"

उन्होंने आगे कहा, "बीते वर्ष का कैंपेन 3.0 नवंबर 2024 में 845 जिलों और शहरों में 1,984 जगहों पर चलाया गया था, जिसके दौरान 1.62 करोड़ डीएलसी जेनरेट किए गए, जिसमें सेंट्रल गवर्नमेंट के पेंशनर्स के 49.78 लाख डीएलसी शामिल थे। इनमें से 85,200 से अधिक 90 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनर्स के थे, और 2,200 से अधिक 100 साल से ज्यादा उम्र के पेंशनर्स के थे।"

मंत्रालय के अनुसार, डीएलसी कैंपेन 4.0, देश भर के लगभग 2,000 जिलों, शहरों और कस्बों में 2,500 शिविरों के जरिए और 1,250 नोडल अधिकारियों के कॉर्डिनेशन से, प्रमुख बैंकों, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और पेंशनभोगी कल्याण संघों की भागीदारी से चलाया जा रहा है।

यह पहल सुनिश्चित करती है कि किसी भी स्थान से आने वाला पेंशनभोगी बिना किसी परेशानी के अपना डीएलसी सबमिट कर सके। डीएलसी कैंपेन 4.0, 19 पेंशन वितरण बैंकों, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी), पेंशनभोगी कल्याण संघों, यूआईडीएआई, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, ईपीएफओ, रेलवे, सीजीडीए और दूरसंचार विभाग के सहयोग से चलाया जा रहा है।

अकेले आईपीपीबी अपने 1.8 लाख डाकियों और ग्रामीण डाक सेवकों के नेटवर्क के माध्यम से 1,600 से अधिक जिलों और उप-मंडलों में शिविर लगा रहा है। विभाग ने एक डेडिकेटेड डीएलसी पोर्टल भी बनाया है, जो 1,850 शहरों और कस्बों में फैला है और इसमें 2,500 से ज़्यादा शिविर स्थल और 1,200 से अधिक नोडल अधिकारी शामिल हैं।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Union Minister of Earth Sciences

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD