Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस': 'हिंद दी चादर' भव्य लाइट एंड साउंड शो की अनूठी प्रस्तुति ने संगत को किया भावुक

श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी को एक सेवक के तौर पर बड़े स्तर पर मना रही है पंजाब सरकार : डॉ. बलबीर सिंह

Dr Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Chetan Singh Jauramajra, Ajit Pal Singh Kohli, Neena Mittal, Preeti Yadav, Dr Preeti Yadav, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटियाला , 04 Nov 2025

Last updated on: Nov 05, 2025, 13:51 IST

श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के 350वें वर्ष को समर्पित पंजाब सरकार द्वारा करवाई जा रही समारोहों की श्रृंखला के तहत, गुरु साहिब के जीवन, शहादत और शिक्षाओं पर आधारित भव्य लाइट एंड साउंड शो 'हिंद दी चादर' ने मंगलवार शाम को पोलो ग्राउंड में पहुँची बड़ी संख्या में संगत को भावुक कर दिया। ‘हिंद दी चादर’ शो में 350 वर्ष पहले श्री गुरु तेग बहादुर जी द्वारा ‘तिलक जंजू राखा प्रभ ता का, कीनो बड़ो कलू महिक साका’ के तहत अपने प्रिय गुरसिखों भाई मती दास जी, भाई सती दास जी तथा भाई दियाला जी सहित दिल्ली के चांदनी चौक में दी गई शहादत से आवाज़ उठाई गई हक़, सच, न्याय, परोपकार और मानवाधिकारों की बात को अनूठे ढंग से प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान ढाडी सुखदेव सिंह बूह के जत्थे ने वारों का गायन कर श्री गुरु तेग बहादुर जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दियाला जी द्वारा दी गई शहादत के प्रसंग सुनाए। शो के दौरान संगत, जिसमें बच्चे, बुजुर्ग और युवा शामिल थे, ने ‘धन गुरु तेग बहादुर जी’ उच्चारित करते हुए जयकारे भी लगाए।

संगत में शामिल पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की 350वीं शताब्दी को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार एक विनम्र सेवक की भांति बड़े स्तर पर मना रही है। इसके तहत निकाली गई कई समारोहों की श्रृंखला के तहत इस 45 मिनट के लाइट एंड साउंड शो ने डिजिटल तरीके से श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, विरासत, शिक्षाएं, सिख इतिहास और गुरु जी के महान बलिदान के बारे में प्रकाश डाला है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत किसी एक धर्म या सम्प्रदाय के लिए नहीं बल्कि समूची मानवता के मौलिक अधिकारों और सम्मान के लिए थी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि गुरु साहिब जी की शहादत की जानकारी पंजाब और देश के हर कोने तक पहुँचे और आने वाली पीढ़ियां इस महान कुर्बानी से प्रेरणा और सीख ले सकें।

डॉ. बलबीर सिंह ने आगे बताया कि इस शो के माध्यम से पंजाब सरकार द्वारा 'हिंद दी चादर’ नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की विरासत को नमन करते हुए उनकी शहादत, सच के मार्ग पर चलने के सिद्धांत और धार्मिक स्वतंत्रता के संदेश को समूची मानवता तक पहुँचाने के लिए गुरु साहिब की 350वीं शहीदी दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय समारोहों की शुरुआत की गई है। 

इन समारोहों को ऐसे ढंग से आयोजित किया गया है कि हर उम्र वर्ग, खासतौर पर युवा और विद्यार्थी इनमें हिस्सा ले सकें। उन्होंने कहा कि 23 नवंबर से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में समारोह करवाए जा रहे हैं जबकि पटियाला जिले भर में गुरु साहिब की चरण छोह प्राप्त 36 स्थानों पर गुरुद्वारा साहिबों में धार्मिक समारोह करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा इन समारोहों संबंधी बड़े स्तर पर तैयारियाँ की गई हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न स्थानों से विशाल नगर कीर्तन निकाले जा रहे हैं। इनमें से ही एक नगर कीर्तन दमदमा साहिब तलवंडी साबो से चलकर 21 नवंबर को पटियाला में प्रवेश करेगा और पंजाब सरकार द्वारा पहली बार हर जिले में पहुँचने पर नगर कीर्तन को भव्य 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया जाएगा। इस मौके संगत ने भावुक होते हुए बताया कि 'हिंद दी चादर' शो की भव्य प्रस्तुति ने उन्हें अनूठा अनुभव दिया है, जिसमें गुरु साहिब के शांति, सहनशीलता तथा विश्वव्यापी भाईचारे को मजबूत करने के दर्शन को सुंदरता से दर्शाया गया है।

इस मौके विधायक अजीतपाल सिंह कोहली, नीना मित्तल, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, गुरदेव सिंह देव मान, चेयरमैन रणजोध सिंह हडाणा, मेयर कुंदन गोगिया, चेयरमैन बलजिंदर सिंह ढिल्लों, वाइस चेयरमैन इंदरजीत सिंह संधू, आप शहरी प्रधान एवं चेयरमैन तेजिंदर मेहता, ग्रामीण प्रधान एवं चेयरमैन मेघ चंद शेरमाजरा, सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली, समस्त काउंसलर, आप के समस्त ब्लॉक प्रधान एवं वॉलंटियर, डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव, नगर निगम कमिश्नर परमजीत सिंह, एस.पी. वैभव चौधरी, एडीसीज दमनजीत सिंह मान, नवरीत कौर सेखों एवं सिमरप्रीत कौर, एसडीएमज डॉ. इसमत विजय सिंह, ऋचा गोयल एवं हरजोत कौर मावी सहित शहर व जिले के अलग-अलग इलाकों से पहुँची बड़ी संख्या में संगत एवं अन्य निवासी उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Chetan Singh Jauramajra , Ajit Pal Singh Kohli , Neena Mittal , Preeti Yadav , Dr Preeti Yadav , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD