Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

विश्व चैंपियन भारतीय टीम का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ स्वागत

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Harmanpreet Kaur, Smriti Mandhana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Nov 2025

Last updated on: Nov 05, 2025, 10:44 IST

रविवार को महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व चैंपियन बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 

टीम के लिए एक रंग की गाड़िया विशेष रूप से मंगाई गई थी, जो विशेष विमान के आगे चल रही थीं। सबसे आगे की गाड़ी पर तिरंगा लहरा रहा था। भारतीय टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने केक काटा। उनके आस-पास टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के साथ एयरपोर्ट के अधिकारी मौजूद थे। 

सभी खिलाड़ियों का बुके देकर स्वागत किया गया। विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और इनाम राशि मिलने का दौर जारी है। खिताब जीतने के ठीक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, अन्य केंद्रीय मंत्रियों, राज्य के मुख्यमंत्रियों, पूर्व क्रिकेटरों और समाज के हर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी। 

राज्य सरकारें विश्व कप की टीम में शामिल अपने खिलाड़ियों के लिए नगद पुरस्कार की घोषणा कर रही हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य की खिलाड़ी क्रांति गौड़ के लिए 1 करोड़ की इनामी राशि की घोषणा की है। महिला विश्व कप का फाइनल 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था।

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 298 रन बनाए थे। शेफाली वर्मा ने 87 और दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका 45.3 ओवर में 246 पर सिमट गई और 52 रन से खिताबी मुकाबला हार गई। दीप्ति शर्मा ने 5 और शेफाली वर्मा ने 2 विकेट लिए।शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच और दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया था। दीप्ति ने टूर्नामेंट में 22 विकेट लेने के साथ 215 रन बनाए थे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Harmanpreet Kaur , Smriti Mandhana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD