Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आठ साल के लंबे इंतजार के बाद जब पर्दे पर आईं तब्बू, दमदार एक्टिंग से बनाई खास पहचान

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Tabu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Nov 2025

Last updated on: Nov 04, 2025, 10:47 IST

बॉलीवुड की दुनिया में कुछ ऐसे नाम होते हैं, जिनकी अदाकारी को कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता। तब्बू भी उनमें से एक हैं। उनकी फिल्मों में जब भी कैमरा उनके चेहरे पर जाता है, तो स्क्रीन पर एक अलग ही जादू होता है। चाहे वह घरेलू महिला का किरदार हो या दबंग पुलिसवाले का रोल, तब्बू हर किरदार में जान डाल देती हैं। 

उनके काम को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड ने उन्हें हमेशा खास जगह दी है। लेकिन यह बात कम लोग जानते हैं कि जब तब्बू को बॉलीवुड में लॉन्च करने की कोशिश की गई थी, तब उनकी पहली फिल्म को रिलीज होने में पूरे आठ साल लग गए थे। 

इस लंबी यात्रा ने उनके करियर को और भी खास बना दिया और उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से धमाल मचाया। तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1971 को हैदराबाद में हुआ था। उनका असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। तब्बू की परवरिश उनकी मां ने अकेले की थी। 

जब तब्बू के माता-पिता का तलाक हुआ, तब उनकी उम्र सिर्फ तीन साल थी। उनकी मां स्कूल में टीचर थीं। तब्बू ने शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद में की और फिर आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई चली गईं। तब्बू ने अपने करियर की शुरुआत बहुत ही कम उम्र में की। सिर्फ 10 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। 

उनकी पहली फिल्म 'बाजार' थी, जिसमें उन्होंने एक छोटा सा रोल निभाया। इसके बाद उन्होंने देव आनंद की फिल्म 'हम नौजवान' में बाल कलाकार के रूप में काम किया। लेकिन असली पहचान उन्हें तेलुगु फिल्म 'कुली नंबर 1' से मिली, जिसमें उन्होंने साउथ अभिनेता वेंकटेश के साथ स्क्रीन साझा की।

बॉलीवुड में उनका डेब्यू फिल्म 'प्रेम' से होना था, जिसे 1987 में शूटिंग के लिए चुना गया। इस फिल्म में तब्बू के को-स्टार संजय कपूर थे। हालांकि फिल्म को पूरी तरह तैयार होने और थिएटर्स तक पहुंचने में पूरे 8 साल लग गए। ऐसे लंबे समय तक शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल नहीं दिखा पाई। 

लेकिन इस फिल्म ने तब्बू के करियर की नींव रखी और उन्हें आगे आने वाली फिल्मों के लिए तैयार किया। तब्बू की प्रोफेशनल लाइफ में कई हिट फिल्में शामिल हैं। उन्होंने 'चांदनी बार', 'विरासत', 'दे दे प्यार दे', 'हम साथ-साथ हैं', और 'दृश्यम' जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। 

हर फिल्म में उनका किरदार अलग था, और तब्बू हर बार दर्शकों को प्रभावित करने में सफल रही। उनकी अदाकारी को लेकर उन्हें दो बार नेशनल अवार्ड मिल चुका है। तब्बू ने फिल्मों में आने के बाद भी अपने माता-पिता के नाम या पिता का सरनेम इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने हमेशा अपनी पहचान को खुद बनाना पसंद किया। 

उनकी बड़ी बहन फराह नाज भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं, और शबाना आजमी उनकी बुआ हैं। तब्बू का अंदाज आज भी उतना ही दमदार है जितना 10 साल की उम्र में था। बॉलीवुड में उनका डेब्यू अगर 8 साल देरी से हुआ, लेकिन उन्होंने हर फिल्म और किरदार में खुद को साबित किया और दर्शकों के दिलों में हमेशा एक खास जगह बनाई।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Tabu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD