Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'प्लेयर ऑफ द मैच रहीं शेफाली वर्मा', कहा- भगवान ने मुझे कुछ अच्छा करने के लिए भेजा था

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shafali Verma, Deepti Sharma, Richa Ghosh, Amanjot Kaur, Harmanpreet Kaur, Shree Charani
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नवी मुंबई , 02 Nov 2025

Last updated on: Nov 03, 2025, 16:17 IST

भारतीय टीम ने महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अपना पहला आईसीसी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर विश्व चैंपियन बनी। 

फाइनल में 87 रन की विस्फोटक पारी खेलने के साथ ही 2 विकेट लेने वाली शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्रतिका रावल के इंजर्ड होने के बाद सेमीफाइनल में शेफाली वर्मा को एंट्री दी गई थी। इस युवा खिलाड़ी ने फाइनल में अपने प्रदर्शन से इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। 

प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद शेफाली ने कहा, "मैंने शुरुआत में कहा था कि भगवान ने मुझे कुछ अच्छा करने के लिए भेजा है। वो बात सच साबित हुई। मुझे बहुत खुशी है कि हमने आखिरकार वर्ल्ड कप जीत लिया। यह मेरे लिए एक बहुत ही यादगार पल है। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। 

ये मुश्किल जरूर था, लेकिन मुझे खुद पर भरोसा था। मुझे विश्वास था कि अगर मैं खुद को शांत रखूं, तो मैं कुछ भी कर सकती हूं।"उन्होंने कहा, "फाइनल मेरे लिए, पूरी टीम के लिए अहम था। मेरी कोशिश रन बनाने और टीम को जीत दिलाने की थी। मैंने अपनी योजनाओं पर काम किया। मुझे बहुत खुशी है कि वो पूरी हुईं। 

कप्तान हरमन और टीम का मुझे सहयोग मिला। सभी ने दिल खोलकर खेलने को कहा था। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा।" शेफाली ने सचिन तेंदुलकर का जिक्र करते हुए कहा, "जब मैंने सचिन सर को देखा, तो मुझे एक अलग ही उत्साह मिला। मैं सचिन सर से बात करती रहती हूं। 

वे मुझे हमेशा आत्मविश्वास देते हैं। वे क्रिकेट के उस्ताद हैं। मुझे उनसे बहुत प्रेरणा मिली।"दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। दीप्ति ने विश्व कप के 9 मैचों में 22 विकेट लेने के साथ ही 7 पारियों में 3 अर्धशतक लगाते हुए 215 रन बनाए। मैच की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 298 रन बनाए थे। 

शेफाली वर्मा 78 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 87 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। शेफाली ने मंधाना 45 के साथ पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने 58 गेंद पर 58, ऋचा घोष ने 24 गेंद पर 34, जेमिमा रोड्रिग्स ने 24 और हरमनप्रीत कौर ने 20 रन की पारी खेली। 

299 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान और सलामी बल्लेबाज लौरा वौल्वार्ड्ट ने शतक लगाया। उन्होंने 98 गेंद पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली। वौल्वार्ड्ट के अलावा किसी बल्लेबाज की तरफ से बड़ी पारी नहीं आई।

एनेरी डर्कसेन ने 35, सुन लूस ने 25 और तंजिम ब्रिट्स ने 23 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका 45.3 ओवर में 46 रन पर सिमट गई और 52 रन से मैच हार गई। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने यादगार गेंदबाजी की। दाएं हाथ की इस स्पिनर ने 9.3 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट लिए।शेफाली वर्मा ने 2 और एन. चरणी ने 1 विकेट लिए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shafali Verma , Deepti Sharma , Richa Ghosh , Amanjot Kaur , Harmanpreet Kaur , Shree Charani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD