Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

भगवंत सिंह मान ने श्री मुक्तसर साहिब के लोगों को दिया बड़ा तोहफ़ा

₹138.82 करोड़ के सीवरेज और जल आपूर्ति प्रोजेक्ट्स का किया शिलान्यास

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Gurmeet Singh Khudian, Dr Baljit Kaur, Jagdeep Singh Kaka Brar, Sri Muktsar Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 02 Nov 2025

Last updated on: Nov 03, 2025, 15:47 IST

ऐतिहासिक नगर श्री मुक्तसर साहिब के लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज शहर में 138 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत वाले सीवरेज और जल आपूर्ति प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखा। यहां के गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 138.82 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों में नए सीवरेज सिस्टम के लिए 90 करोड़ 68 लाख रुपए जबकि जल आपूर्ति के प्रोजेक्टों के लिए 48 करोड़ 14 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि इस शहर में 31 हजार घर हैं और इन प्रोजेक्टों के पूरा होने पर एक लाख 58 हजार लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि अब लोगों को पीने के साफ पानी और सीवरेज की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, “ऐतिहासिक शहर में 30 सालों बाद नया सीवरेज और जल आपूर्ति प्रोजेक्टों की शुरुआत की जा रही है लेकिन बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि पिछले समय में मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री इस जिले से बनते रहे हैं लेकिन इस शहर को बुरी तरह नजरअंदाज किया गया। 

मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि परमात्मा ने इस ऐतिहासिक शहर में बड़े प्रोजेक्टों की शुरुआत करने का सौभाग्य बख्शा है।” शहर की सीवरेज और जल आपूर्ति की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर का सीवरेज सिस्टम अपनी आयु पूरी कर चुका है और शहर में सीवरेज ब्लॉक होने की बहुत बड़ी समस्या है। कई नई आबादियां सीवरेज की सुविधा से वंचित हैं। 

नए प्रोजेक्टों से श्री दरबार साहिब के आस-पास के इलाके और अन्य जगहों पर सीवरेज और जल आपूर्ति की समस्या खत्म हो जाएगी। उन्होंने बताया कि कोटकपूरा रोड मेन जल घर और अबोहर रोड जल घर पर दो नंबर पानी की ऊंची टंकियां बनाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों के दौरान खोदी जाने वाली विभिन्न विभागों की मुख्य सड़कें और नगर कौंसिल की गलियां की पुनर्निर्माण के लिए इसी प्रोजेक्ट के तहत 17 करोड़ की व्यवस्था की गई है। 

उन्होंने अधिकारियों को दोनों प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने के आदेश दिए। पंजाब को नशों की दलदल में धकेलने वाली पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार को प्रदेश के माथे से नशों का कलंक हटाने के लिए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ जैसी मुहिम चलानी पड़ रही हैं। 

भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछली सरकारों ने नशा तस्करों पर नकेल नहीं कसी जिसके कारण हजारों नौजवान मौत के मुंह में चले गए। अब हम नशा तस्करों के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं जबकि पारंपरिक पार्टियां संरक्षण देती थी।” नाभा जेल में बंद पूर्व अकाली मंत्री के पक्ष में आए पारंपरिक पार्टियों के नेताओं पर तीखा निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कितनी हैरानी की बात है कि जो नेता नशा तस्करी के आरोपों का सामना कर रहा हो, उसके पक्ष में कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी, प्रताप सिंह बाजवा, सुखपाल सिंह खैहरा, भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह और रवनीत सिंह बिट्टू ने खुलकर बयानबाजी की। 

उन्होंने कहा कि इससे पारंपरिक पार्टियों की आपसी मिलीभगत सामने आई है जो सत्ता में होने पर एक-दूसरे के काले कारनामों पर पर्दा डालती रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन पार्टियों के पास कोई एजेंडा नहीं है जिसके कारण वे उन पर निजी दुष्प्रचार कर रहे हैं। लोक सभा सदस्य हरसिमरत कौर बादल द्वारा यह दावा करने पर कि अकाली-भाजपा की सरकार के समय लोगों को चिट्टे का नाम तक नहीं पता था तो मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि यह बात ‘सच’ है क्योंकि उस समय चिट्टे को मजीठिया कहा जाता था। 

उन्होंने कहा कि अकलियों की सरकार के समय चिट्टा और मजीठिया समानार्थी शब्द थे क्योंकि उस समय लाल बत्ती वाली गाड़ियों में चिट्टा सप्लाई होता था। बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा पंजाब की आर्थिक लूट करने की एक और मिसाल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मजीठिया ने पंजाब में अपनी कंपनी के सोलर प्लांट लगाकर खुद ही 15 रुपए प्रति यूनिट सरकार को बेचने के लिए समझौते किए जिससे पंजाब को बड़ा नुकसान हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इन समझौतों को रद्द करने की कानूनी लड़ाई लड़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लंबे समय महलों में आराम फरमाने के बाद अब राजनीतिक फेरी शुरू कर ली है और यह नेता आम लोगों को फिर गुमराह करना चाहते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के परिवार का संदिग्ध रिकॉर्ड है कि वे पंजाब के लोगों को हमेशा धोखा देते आए हैं और हमेशा पंजाब विरोधी ताकतों चाहे वे मुगल, अंग्रेज, कांग्रेस या अब भाजपा हो, के साथ खड़े रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लोगों के नहीं बल्कि सत्ताधारियों के साथ वफादारी निभाते आए हैं। सुखबीर बादल को पंजाब और सिखों का बड़ा गुनाहगार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिखों के सर्वोच्च स्थान श्री अकाल तख्त साहिब के सामने गुनाह कबूलने और तनखाह भुगतने के बाद सरेआम मुकर जाना सरासर धोखा है। उन्होंने कहा कि इतिहास कभी गुनाहगारों को माफ नहीं करता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में बड़े लोक पक्षीय फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार टेलों पर नहरी पानी पहुंचा है, जिससे सिंचाई के लिए पानी की समस्या खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब के विभिन्न जिलों खासकर इन इलाकों में कस्सियां और खालें बंद हो गए थे जिन्हें चालू कर दिया गया है और कई जगहों पर तो 37 सालों बाद पानी पहुंचा है। 

उन्होंने कहा कि किसानों को खेतों के लिए दिन में बिजली दी जा रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ कम हुआ है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बिना किसी सिफारश और रिश्वत के 56856 नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदेश में 19 टोल प्लाजा बंद करने से पंजाबवासियों के रोजाना 64 लाख रुपए बच रहे हैं, जो बहुत बड़ी आर्थिक राहत है। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए 881 आम आदमी क्लीनिक खोले गए जहां इलाज और दवाइयां मुफ्त मिलती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कुल 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए जा रहे हैं और इन स्कूलों को गरीब बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शानदार शुरुआत माना जा रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्कूलों में विद्यार्थियों को मुफ्त वर्दियां प्रदान की जा रही हैं और खासकर लड़कियों के लिए मुफ्त बस सेवा का प्रबंध किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विद्यार्थियों को सशस्त्र सेनाओं की तैयारी, नीट, जे.ई.ई., सी.एल.ए.टी. और निफ्ट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग की पेशकश की जा रही है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और डॉक्टर बलजीत कौर, श्री मुक्तसर साहिब के विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ और अन्य व्यक्तित्व उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Gurmeet Singh Khudian , Dr Baljit Kaur , Jagdeep Singh Kaka Brar , Sri Muktsar Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD