Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

श्रेयस अय्यर को अस्पताल से छुट्टी, फिलहाल सिडनी में रहेंगे

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shreyas Iyer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Nov 2025

Last updated on: Nov 01, 2025, 17:44 IST

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सिडनी के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अय्यर 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान कैच लपकते हुए चोटिल थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा, "अब उनकी (अय्यर) हालत स्थिर है। 

वह अच्छी तरह से रिकवरी कर रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम, सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के साथ, उनके स्वास्थ्य लाभ से खुश है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।" मैदान पर गिरने से अय्यर की स्प्लीन में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद आंतरिक रक्तस्राव हुआ।

इस चोट की तुरंत पहचान कर ली गई थी। अय्यर को आईसीयू में भर्ती कराया गया। एक मामूली सर्जरी के बाद रक्तस्राव तुरंत बंद कर दिया गया। इसके साथ ही बीसीसीआई ने अय्यर का इलाज कर रहे डॉक्टर्स, खासकर सिडनी में डॉ. कौरौश हाघीगी और उनकी टीम के साथ डॉ. दिनशॉ पारदीवाला का भी धन्यवाद किया। 

इस बीच, अय्यर फॉलोअप के लिए सिडनी में ही रहेंगे। पूरी तरह से फिट होने के बाद ही वह भारत लौट पाएंगे। बयान में कहा गया, "बीसीसीआई श्रेयस को उनकी चोट के सर्वोत्तम उपचार के लिए सिडनी में डॉ. कौरौश हाघीगी और उनकी टीम के साथ भारत में डॉ. दिनशॉ पारदीवाला का हार्दिक आभार व्यक्त करता है। 

श्रेयस फॉलोअप के लिए सिडनी में ही रहेंगे। पूरी तरह फिट होने के बाद वह स्वदेश लौट आएंगे।" श्रेयस अय्यर ने गंभीर चोट से उबरने के दौरान गुरुवार को अपने शुभचिंतकों के समर्थन के लिए आभार जताया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं अभी स्वास्थ्य लाभ की प्रक्रिया में हूं। 

हर गुजरते दिन के साथ बेहतर होता जा रहा हूं। शुभकामनाओं और समर्थन के लिए मैं बहुत आभारी हूं। यह सच में मेरे लिए बहुत मायने रखता है।" भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में ही है, जहां दोनों देशों के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। टीम इंडिया फिलहाल 0-1 से पीछे है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shreyas Iyer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD