Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

'नागज़िला' से धर्मा प्रोडक्शन और कार्तिक आर्यन की नई साझेदारी

Kartik Aaryan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Naagzilla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Nov 2025

Last updated on: Nov 01, 2025, 17:10 IST

मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन के साथ कई फिल्में रिलीज लेकर आएंगे। शनिवार को निर्माताओं ने जानकारी दी कि अभिनेता उनके साथ आगामी प्रोजेक्ट में भी काम करेंगे। धर्मा प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार्तिक आर्यन की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें अभिनेता हाथ में क्लैप बोर्ड पकड़े दिख रहे हैं। 

उन्होंने पोस्ट कर इसके कैप्शन में लिखा, "'नागज़िला' की दुनिया में आपका आधिकारिक रूप से स्वागत है। 'नागज़िला- नाग लोक का पहला कांड'। फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।" हालांकि, मेकर्स ने कास्ट और फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी शेयर नहीं की।

बता दें, अब भले ही करण और कार्तिक एक के बाद एक फिल्म में साथ में काम कर रहे हैं, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं था। इससे पहले फिल्म 'दोस्ताना-2' कार्तिक ने करण के साथ साइन की थी, लेकिन 20 दिनों की शूटिंग के बाद अचानक धर्मा प्रोडक्शन ने उन्हें बाहर कर दिया था, जिसको लेकर करण ने कहा था कि कार्तिक 'अनप्रोफेशनल' हैं और फीस बढ़ाने की जिद कर रहे हैं। 

उस वक्त खबरें थीं कि दोनों अब साथ में काम नहीं करेंगे। इसी के साथ कार्तिक धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले एक और फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता के साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में रहेगी और इसमें नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स अहम भूमिकाओं में होंगे। 

फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और किशोर अरोड़ा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होगी। इस बात की जानकारी कार्तिक आर्यन ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। अनन्या और कार्तिक दूसरी बार एक-दूसरे के अपोजिट काम कर रहे हैं। इससे पहले वह 2019 में 'पति पत्नी और वो' में नजर आए थे, जिसे मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया था।

 

Tags: Kartik Aaryan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Naagzilla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD