Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

कुलदीप सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत हटली में 54 लाख की राशि से नवनिर्मित पांच विभिन्न विभागीय भवनों का लोकार्णप किया

आपदा प्रभावित पेयजल योजना बग्गी-चडियारा के उन्नयन पर व्यय होंगे 2 करोड़ रुपये

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा, (हटली) , 31 Oct 2025

Last updated on: Nov 01, 2025, 12:36 IST

विधानसभा  अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने  आज  भटियात विधान सभा क्षेत्र के  तहत जिला कांगड़ा  की  सीमावर्ती ग्राम   पंचायत  हटली में   54 लाख की धनराशि से नवनिर्मित पांच विभिन्न विभागीय  भवनों का  लोकार्पण किया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान  नवनिर्मित सामुदायिक भवन बल्ला, आंगनवाड़ी केंद्र भवन हटली, पंचायत भवन हटली के अपवर्धन कार्य ,पटवार वृत भवन हटली तथा आंगनवाड़ी केंद्र भवन चंगरेटा का विधिवत उद्घाटन किया।

कुलदीप सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत हटली के तहत सामुदायिक भवन बल्ला के परिसर में आयोजित जनसभा  को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का भटियात विधान सभा क्षेत्र के तीन राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  (सीबीएसई)  से  संबद्ध करने को लेकर आभार  व्यक्त किया। उन्होंने साथ में यह भी  कहा कि चंबा जिला की भौगोलिक परिस्थितियाँ विकासात्मक परियोजनाओं के कार्यान्वयन की दृष्टि से प्रदेश के अन्य जिलों से भिन्न हैं राज्य सरकार प्राथमिकता के आधार पर  जिला में विकास योजनाओं को गति प्रदान कर रही है ताकि क्षेत्रीय असमानता को दूर करते हुए संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई तथा विद्युत आपूर्ति से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं को कार्यान्वित करते हुए संपूर्ण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बहाव सिंचाई योजना हटली के निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 50 लाख रुपये तथा आपदा से प्रभावित बग्गी-चडियारा पेयजल योजना के उन्नयन कार्य के लिए 2 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। 

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हटली क्षेत्र चंबा का प्रवेश द्वार (गेट वे आफ चंबा) है स्थानीय लोगों को सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया जा रहा है। 

लोगों को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही सभी योजनाओं का लाभ मिले इसके  लिए उन्होंने खंड विकास अधिकारी भटियात को  आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश  इस दौरान दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत हटली के अंतर्गत खंड विकास  कार्यालय भटियात द्वारा विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 2 करोड़ 74 लाख की राशि  गत वर्षों के दौरान व्यय की जा चुकी है।

विधानसभा अध्यक्ष का इससे पहले  स्थानीय  पंचायत प्रधान शिव कुमार एवं उप प्रधान रीता  रानी  सहित पंचायत सदस्यों   तथा स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी अनिल गुराड़ा ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं की जानकारी भी साझा की। उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक भटियात पारस अग्रवाल,तहसीलदार सुरिंदर कुमार,अधिशाषी अभियंता  राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, नरेंद्र चौधरी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD