Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

'द ताज स्टोरी' पब्लिक रिव्यू : फिल्म ने जीता दर्शकों का दिल, कहा- मस्ट वॉच

Paresh Rawal, Bollywood, Review, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, The Taj Story, The Taj Story Review, The Taj Story Public Review
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Oct 2025

Last updated on: Nov 01, 2025, 10:05 IST

तुषार अमरीश गोयल की फिल्म 'द ताज स्टोरी' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म में परेश रावल, ज़ाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, नमित दास और स्नेहा वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिलीज के पहले ही दिन दर्शकों की प्रतिक्रिया बेहद पॉजिटिव रही। एक दर्शक ने आईएएनएस से कहा कि फिल्म बहुत ही साफ-सुथरी और बेहतरीन तरीके से बनाई गई है। 

उन्होंने बताया कि फिल्म में दिखाए गए तथ्य और प्रमाण बहुत मजबूत हैं, और इसमें कोई विवादास्पद सामग्री नहीं है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सिर्फ भारतीय दर्शकों के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में देखी जानी चाहिए, क्योंकि ताजमहल विश्व के सात अजूबों में से एक है और इसके इतिहास को जानना बहुत जरूरी है। 

दर्शक ने परेश रावल की एक्टिंग की भी तारीफ की।वहीं, एक महिला दर्शक ने भी फिल्म की तारीफ की और कहा कि यह फिल्म बहुत अच्छी और सच्ची जानकारी पर आधारित है। पहले न्यूज में थोड़ा बहुत सुना था, लेकिन फिल्म देखने के बाद इतिहास के कई पहलू सामने आए।

उन्होंने कहा कि फिल्म में जो फैक्ट्स दिखाए गए हैं, वह सच हैं और इसे हर किसी को देखना चाहिए। उन्होंने फिल्म को चार स्टार रेटिंग भी दी।एक अन्य दर्शक ने कहा कि फिल्म बहुत अलग और दमदार है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म बहुत इंटरेस्टिंग और ध्यान आकर्षित करने वाली है। 

फिल्म लगभग तीन घंटे की होने के बावजूद समय का पता ही नहीं चलता। उन्होंने कहा कि फिल्म हमें यह भी दिखाती है कि हम अपने इतिहास के कितने पहलुओं को नजरअंदाज कर चुके हैं। इस फिल्म में एक्टिंग, डायलॉग और स्क्रिप्ट सब कुछ बहुत बढ़िया है। 

दर्शकों ने विशेष रूप से परेश रावल, जाकिर हुसैन और नमित दास की एक्टिंग की तारीफ की। उन्होंने बताया कि निर्देशक तुषार गोयल ने फिल्म को बहुत ही ब्रिलिएंट तरीके से प्रस्तुत किया है। उनकी सोच और फिल्म बनाने का तरीका काफी अच्छा है।

 

Tags: Paresh Rawal , Bollywood , Review , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , The Taj Story , The Taj Story Review , The Taj Story Public Review

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD