Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

किसानों पर अत्याचार भाजपा के ताबूत में आख़िरी कील साबित होंगे : भगवंत सिंह मान

पटेल की भूमि पर भाजपा द्वारा किसानों पर किए जुल्मों ने पूरे देश को शर्मसार किया: अरविंद केजरीवाल

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Rajkot, Gujarat, Arvind Kejriwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजकोट (गुजरात) , 31 Oct 2025

Last updated on: Oct 31, 2025, 23:22 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार, देश के राजनीतिक परिदृश्य में भगवा पार्टी के अंत की शुरुआत साबित होंगे और यह अत्याचार उनके राजनीतिक ताबूत की आख़िरी कील बनेंगे। राजकोट में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान के साथ ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के मेहनतकश और बहादुर किसान भाजपा की तानाशाही प्रवृत्ति को अब बर्दाश्त नहीं करेंगे और उसे करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेताओं ने किसान-विरोधी रवैया अपना लिया है, जो देश के हित में नहीं है।मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के अथक परिश्रम ने देश को अन्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने उन दिनों को याद किया जब भारत को अन्न संकट का सामना करना पड़ा था और उसे दूसरे देशों से मदद मांगनी पड़ती थी।

अपने संबोधन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म भूमि पर भाजपा द्वारा किए गए अत्याचारों ने पूरे देश को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा गिरफ्तार किया 85 किसानों के परिवारों को सम्मानित करना चाहती थी, परंतु राज्य सरकार ने इस से इनकार कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस संकट की घड़ी में देश के किसानों के साथ खड़ी है और उनको रिहा करवाने के लिए कोई कसर शेष नहीं छोड़गी।

भगवंत सिंह मान ने बताया कि आज केवल पंजाब ही ऐसा राज्य है जो राष्ट्रीय खाद्य पूल में 180 लाख मीट्रिक टन धान और 150 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का योगदान करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की किसान-विरोधी नीतियाँ साफ़ तौर पर सामने हैं — उदाहरण के तौर पर, गुजरात सरकार ने असमय वर्षा से तबाह हुई फसलों के लिए किसानों को एक पैसे का मुआवज़ा तक नहीं दिया। इसके विपरीत, पंजाब सरकार ने बाढ़ से नष्ट हुई फसलों के लिए मात्र एक महीने के भीतर किसानों को मुआवज़े के चेक वितरित कर दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में किसानों को प्रति एकड़ 20,000 रुपये मुआवज़े के रूप में दिए जा रहे हैं, जो देश में अब तक की सबसे बड़ी राशि है। उन्होंने कहा कि इस महापंचायत में किसानों की भारी भागीदारी इस बात का स्पष्ट संकेत है कि भाजपा का पतन आरंभ हो चुका है।भगवंत मान ने कहा कि भाजपा के घमंडी नेता अपने चहेते उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने के लिए किसानों को निशाना बना रहे हैं, जो किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होगा। 

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि भाजपा के ‘अच्छे दिन’ आज भी एक छलावा हैं, लेकिन अब देश में बहुत जल्द ‘सच्चे दिन’ आएँगे — जब देश की जागरूक जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को ऐसी सरकार की आवश्यकता है जो स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार कर सके, जबकि भाजपा सरकार ने जनता को सिर्फ़ अन्याय और दमन दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही लोग इन नेताओं को राजनीतिक गुमनामी की ओर धकेल देंगे, और इस किसान महापंचायत में उमड़ी भारी भीड़ इसका प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा शासन के दौरान किसानों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है क्योंकि अपने वैध अधिकार माँगने के लिए ही उन्हें अपराधी बना दिया जाता है, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि केंद्र और गुजरात — दोनों स्थानों पर भाजपा की सरकारें अब अमीर कारोबारियों की कठपुतलियाँ बन चुकी हैं, जिन पर वे लगातार मेहरबान हैं।भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश की संपत्तियाँ केंद्र सरकार के करीबी पूँजीपतियों को बेहद कम कीमतों पर बेची जा रही हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

कृषि और किसानों को देश की रीढ़ की हड्डी बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए, परंतु अहंकारी भाजपा नेता उन्हें नज़रअंदाज़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों ने उन किसानों की कठिनाइयाँ और बढ़ा दी हैं जिन्होंने देश को अन्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। किसानों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार अन्याय, अत्याचार और दमन के विरुद्ध किसानों की इस लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Rajkot , Gujarat , Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD