Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सलमान खान ने तेलंगाना की प्रगति को सराहा, ए. रेवंत रेड्डी से किया खास वादा

A Revanth Reddy, Anumula Revanth Reddy, Revanth Reddy, Telangana, Chief Minister of Telangana, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Salman Khan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 31 Oct 2025

Last updated on: Oct 31, 2025, 17:46 IST

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुंबई में मुलाकात की। यह मुलाकात गुरुवार शाम को हुई, जिसमें दोनों के बीच गर्मजोशी भरी बातचीत हुई। मंत्रालय कार्यालय की ओर से शुक्रवार को बयान जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि सलमान खान ने इस अवसर पर तेलंगाना राज्य की प्रगति और नई पहलों की सराहना की और 'तेलंगाना राइजिंग' के संदेश को विदेशों तक पहुंचाने का वादा किया।

बयान में आगे कहा गया, ''सलमान खान ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि वह 'तेलंगाना राइजिंग' के संदेश को दुनिया भर में फैलाने में मदद करेंगे। वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तेलंगाना की सकारात्मक छवि को बढ़ावा देने के लिए अपना सहयोग देंगे।''तेलंगाना सरकार इस समय एक महत्वाकांक्षी और लंबी अवधि की योजना तैयार कर रही है, जिसका नाम 'तेलंगाना राइजिंग विजन 2047' है। 

इस योजना का उद्देश्य राज्य के भविष्य को मजबूत और विकसित बनाना है। 2047 में भारत अपनी 100वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ मनाएगा और तेलंगाना का लक्ष्य है कि उस समय राज्य एक संपन्न और प्रगतिशील प्रदेश बनकर सामने आए। इस योजना को तैयार करते समय सरकार ने विशेषज्ञों और आम नागरिकों की राय को भी शामिल किया है, ताकि विकास टिकाऊ और सभी के लिए लाभकारी हो।

इस लंबी अवधि की योजना को 9 दिसंबर को सार्वजनिक किया जाएगा। योजना के अनुसार, राज्य का उद्देश्य 2047 तक 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था तक पहुंचना है, जबकि बीच में 2035 तक 1 ट्रिलियन डॉलर का लक्ष्य रखा गया है। यह योजना आर्थिक और सामाजिक विकास के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी।

सरकार ने लोगों की उम्मीदों, प्राथमिकताओं और विचारों को जानने के लिए 10 अक्टूबर से एक सर्वे करना शुरू किया था। इस सर्वे में युवाओं, किसानों, महिलाओं, छात्रों, पेशेवरों, उद्यमियों और वरिष्ठ नागरिकों को शामिल किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह तय करना है कि राज्य का विकास किन मुख्य क्षेत्रों पर होना चाहिए। 

इनमें आर्थिक विकास, कौशल और रोजगार, महिलाओं को सशक्त बनाना, किसानों की समृद्धि, नवाचार, पर्यावरण सुरक्षा और सभी नागरिकों के लिए बेहतर जीवन स्तर जैसे मुद्दे शामिल हैं। सर्वे में सरकार ने अपने कर्मचारियों और विभिन्न हितधारकों को भी भाग लेने का निर्देश दिया है। 

इससे योजना बनाने में सभी की राय और सुझाव शामिल हो सकेंगे। राज्य सरकार का मानना है कि जब योजना बनाने की प्रक्रिया में लोग शामिल होंगे, तो यह अधिक प्रभावी और जन-समर्थित होगी।

 

Tags: A Revanth Reddy , Anumula Revanth Reddy , Revanth Reddy , Telangana , Chief Minister of Telangana , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Salman Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD