Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

कभी रात-रातभर रोती थीं जेमिमा रोड्रिगेज, अब सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ

Sports News, Cricket, Cricketer, Womens ODI World Cup, Womens ODI World Cup 2025, ICC Womens ODI World Cup, ICC Womens ODI World Cup 2025, Jemimah Rodrigues
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नवी मुंबई , 31 Oct 2025

Last updated on: Oct 31, 2025, 17:21 IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारत को जीत दिलाने में जेमिमा रोड्रिगेज का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 134 गेंदों में 14 चौकों के साथ 127 रन की नाबाद पारी खेली। जिस खिलाड़ी को कभी विश्व कप 2022 की टीम में शामिल तक नहीं किया गया था, वही खिलाड़ी 2025 विश्व कप में 'नायिका' बनीं, जिसके बाद बधाइयों का तांता लग गया। 

भारत को मैच जिताने के बाद जेमिमा रोड्रिगेज मैदान पर अपने आंसू नहीं रोक सकीं। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जेमिमा ने बताया कि जब उन्हें विश्व कप 2022 में मौका नहीं दिया गया, तो वह रात-रातभर रोती थीं, लेकिन ब्रेक लेने के बाद वह फिर से मैदान पर उतरीं। 

आज इस खिलाड़ी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को मात देकर विश्व कप 2025 के फाइनल में जगह बनाई है, जहां 2 नवंबर को उसका सामना साउथ अफ्रीका से होगा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जेमिमा की तारीफ में लिखा, "जीवन की सबसे यादगार पारी। 

जेमिमा रोड्रिगेज का सहज क्रिकेट देखना शानदार था। वह टीम से अंदर-बाहर होती रहीं, लेकिन कभी हार नहीं मानी। स्थानीय लड़की डीवाई पाटिल स्टार हैं।"वहीं, मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने लिखा, "शाबाश जेमिमा रोड्रिगेज और हरमनप्रीत कौर, आपने शानदार प्रदर्शन किया। 

श्री चरणी और दीप्ति शर्मा, आपने गेंदबाजी से मैच को जीवंत बनाए रखा। तिरंगा इसी तरह लहराते रहो!" पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने लिखा, "भारतीय महिला टीम को शांत और संयमित तरीके से इस लक्ष्य का पीछा करते हुए देखना वाकई सुखद अनुभव था। जेमिमा रोड्रिगेज और हरमनप्रीत कौर का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। 

ऋचा घोष का कैमियो बेहद अहम था।" भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने लिखा, "भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत और महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंचने पर बधाई। जेमिमा रोड्रिगेज का शानदार शतक और हरमनप्रीत कौर की शानदार नेतृत्व क्षमता और शानदार पारी। 

यह भारतीय क्रिकेट के लिए गौरव का क्षण है।" मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने भी जेमिमा की सराहना करते हुए लिखा, "जेमिमा रोड्रिगेज ने महिला विश्व कप सेमीफाइनल में शानदार शतक जड़कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। श्रेष्ठता, संयम और विशुद्ध मुंबईकर के जज्बे का प्रदर्शन, जिसने विश्व मंच पर भारत का नेतृत्व किया।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Womens ODI World Cup , Womens ODI World Cup 2025 , ICC Womens ODI World Cup , ICC Womens ODI World Cup 2025 , Jemimah Rodrigues

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD