Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

वर्चुअल रियलिटी के संग जुड़ा हरियाणा-जापान: वीआर में दिखा हरियाणा का संस्कृति, विरासत और विकास का जीवंत रूप

साका में चल रहे वर्ल्ड एक्सपो-2025 में भारत मंडपम में हरियाणा पैवेलियन बन रहा आकर्षण का केंद्र

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Oct 2025

Last updated on: Oct 31, 2025, 15:56 IST

भारत के हरियाणा राज्य की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और तकनीकी प्रगति का अद्भुत संगम इस समय जापान के ओसाका शहर में चल रहे वर्ल्ड एक्सपो-2025 में देखने को मिल रहा है। यहां स्थापित भारत मंडपम में हरियाणा पवेलियन न केवल भारतीय प्रवासियों के लिए गर्व का विषय बना हुआ है, बल्कि जापान और दुनिया के अन्य देशों से आए आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में वैश्विक औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जापान के दौरे पर गए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को वर्ल्ड एक्सपो-2025 में हरियाणा पवेलियन का भ्रमण किया।सर्वप्रथम, मुख्यमंत्री ने हरियाणा पवेलियन का उद्घाटन किया। पैवेलियन में पहुंचने पर कलाकारों ने हरियाणा वेशभूषा और परंपरागत वाद्य यंत्रों से मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अमनीत पी. कुमार, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. यश गर्ग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

*वर्चुअल रियलिटी के संग जुड़ा हरियाणा-जापान: वीआर में दिखा हरियाणा का संस्कृति, विरासत और विकास का जीवंत रूप*

पैवेलियन में हरियाणा की ग्रामीण संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर, औद्योगिक प्रगति और आधुनिक विकास यात्रा को वी.आर. (वर्चुअल रियलिटी) टेक्नोलॉजी के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। जापान के लोग इस तकनीक की मदद से हरियाणा के ऐतिहासिक स्थलों और पुरातात्विक स्थलों का वर्चुअल अनुभव लेकर हरियाणा की भूमि के वैभव और विविधता से रूबरू हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विजिटर बुक में लिखा कि भारत मंडपम में भारत की प्रगति और संभावनाओं को इतनी खूबसूरती से प्रदर्शित होते देख गर्व महसूस हो रहा है। यहां की प्रदर्शनी वास्तव में विकसित भारत की भावना और हमारे सतत व नवाचार पूर्ण भविष्य की यात्रा को दर्शाती है। हरियाणा इस राष्ट्रीय दृष्टिकोण में अपना पूरा योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

*विदेशी आगंतुक हरियाणा की पारंपरिक पोशाकें पहनकर कर रहे फोटो सेशन और हरियाणवी संस्कृति के रंगों का ले रहे आनंद*

हरियाणा पैवेलियन में प्रदर्शित वेशभूषा, हस्तशिल्प, लोक नृत्य, मिट्टी की कलाकृतियां और पारंपरिक संगीत ने जापानी दर्शकों को खासा प्रभावित कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने हरियाणा की पारंपरिक पोशाकें पहनकर फोटो सेशन किए और ‘घूमर’ व ‘फाग’ जैसे लोकनृत्यों पर झूमते हुए हरियाणवी संस्कृति के रंगों का आनंद लिया। हरियाणा पैवेलियन में आने वाले आगंतुकों को राज्य की ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा का अनुभव हो रहा है। 

जापानी आगंतुकों ने कहा कि हरियाणा की संस्कृति में जिस प्रकार की गर्मजोशी और अपनापन झलकता है, वह भारत की आत्मा को दर्शाता है।वर्ल्ड एक्सपो-2025 में हरियाणा पैवेलियन भारतीय संस्कृति, तकनीकी प्रगति और आत्मनिर्भरता के संदेश का सशक्त प्रतीक बन गया है, जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “वसुधैव कुटुंबकम्”और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के “विकसित हरियाणा” विज़न को साकार रूप में प्रदर्शित कर रहा है।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Rao Narbir Singh , Osaka , Japan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD