Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों पर प्रीमिक्स डालने का काम तेज़ी से जारी

हर गली, हर मोहल्ले तक पहुंचाया जा रहा विकास: करमजीत सिंह रिंटू

Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 30 Oct 2025

Last updated on: Oct 31, 2025, 13:38 IST

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन और उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के  आम आदमी पार्टी के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने सर्कुलर रोड रतन सिंह चौक से मजीठा रोड तक सड़क निर्माण परियोजना का उद्घाटन किया। करमजीत सिंह रिंटू ने बताया कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों पर प्रीमिक्स डालने का कार्य तेज़ी से चल रहा है। 

प्रत्येक वार्ड में टूटी-फूटी सड़कों को नए सिरे से बनाया जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों से किए गए हर वादे को समय पर पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण आधुनिक तकनीक से सभी प्रकार के सर्वेक्षणों के बाद पूरा किया जा रहा है और सड़कें अत्यंत उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से बनाई जा रही हैं। 

उन्होंने कहा कि अगले एक महीने तक यह कार्य निरंतर जारी रहेगा और कोई भी सड़क अधूरी नहीं छोड़ी जाएगी। रिंटू ने कहा कि उत्तरी क्षेत्र में विकास की रफ़्तार को रुकने नहीं दिया जाएगा और हर गली-मोहल्ले तक विकास पहुँचया जा रहा है ।

करमजीत सिंह रिंटू ने बताया कि हाल ही में सफाई संबंधी कुछ तकनीकी कारणों से कंपनी द्वारा काम अस्थायी रूप से रोका गया था, लेकिन अब यह समस्या  हल कर दी गई है।रिंटू ने कहा कि शहर की सफाई का काम एक नई कंपनी को सौंपा गया है, जो अगले 20 दिनों में अपनी पूरी मशीनरी के साथ मैदान में उतरकर काम शुरू कर देगी।

सैनीटेशन विभाग के अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर सफाई व्यवस्था में बड़ा सुधार किया गया है।उन्होंने कहा कि वे उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को सभी बुनियादी सुविधाएँ सड़क, सफाई, पानी और स्ट्रीट लाइट प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। 

इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर  प्रियंका शर्मा , पार्षद एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD