Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब विधानसभा की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति ने जालंधर में कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की

कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने पर दिया ज़ोर

Saravjit Kaur Manuke, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Amit Rattan, Dr Nachattarpal, Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 30 Oct 2025

Last updated on: Oct 31, 2025, 12:42 IST

पंजाब विधानसभा की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति ने आज जालंधर में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का आकलन करने के लिए एक समीक्षा बैठक की। समिति की अध्यक्ष और जगराओं से विधायक सर्वजीत कौर मानुके की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विधायक अमित रतन और डा. नछत्तरपाल के साथ-साथ डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) नवदीप कौर और प्रमुख विभागों के सीनियर अधिकारी भी उपस्थित थे।

अध्यक्ष सर्वजीत कौर  मानुके ने यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ योग्य लाभार्थियों तक बिना किसी देरी के जमीनी स्तर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों का उत्थान करना हमारा सामूहिक कर्तव्य है। 

उन्होंने कहा कि जागरूकता कैम्प के माध्यम से अधिक से अधिक पहुंच सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति वंचित न रहे। समिति ने पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत रिपोर्ट के साथ-साथ पूर्व में जारी निर्देशों के अनुपालन की अपडेट भी मांगी।

बैठक के दौरान, समिति ने अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में पुलिस विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की। इसके अलावा, अधिकारियों को घर-घर जाकर कचरा संग्रहण में लगे कूड़ा बीनने वालों के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एक प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना, छात्रवृत्ति योजना, निःशुल्क खाद्य वितरण, जननी सुरक्षा योजना, वर्दी व पुस्तकों के वितरण के साथ-साथ शौचालय निर्माण सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने जाति सर्टिफिकेट जारी करने में तेजी लाने और आवेदकों को समय पर सहायता सुनिश्चित करने के लिए प्रवेश अवधि के दौरान एक समर्पित हेल्पलाइन शुरू करने की भी सिफारिश की।

 

Tags: Saravjit Kaur Manuke , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Amit Rattan , Dr Nachattarpal , Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD