Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'ए भाई जरा देख कर चलो,' अभिषेक शर्मा को योगराज सिंह ने दी खास सलाह

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Yograj Singh, Abhishek Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Oct 2025

Last updated on: Oct 31, 2025, 12:17 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर योगराज सिंह ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को बल्लेबाजी के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। भारतीय टीम 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई है। पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया। इससे पहले टीम इंडिया को वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के प्रदर्शन पर योगराज सिंह ने कहा कि भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

आईएएनएस से बात करते हुए योगराज सिंह ने कहा, "मैं अभिषेक शर्मा के लिए विशेष तौर पर कहना चाहता हूं कि उसे कम-से-कम 15 ओवर खेलने की कोशिश करनी चाहिए। अगर वह 15 ओवर खेल जाएगा, तो टीम इंडिया 300 के करीब स्कोर बना लेगी। पहले टी20 में उसने अपना विकेट एक तरह से फेंका। अगर अभिषेक जल्दी आउट होता है, तो इससे भारतीय टीम को नुकसान होता है।"

उन्होंने कहा, "अभिषेक को ध्यान से खेलना चाहिए और मिले मौकों को भुनाना चाहिए। हम ऐसे देश में हैं कि अगर आपकी तीन-चार असफलताएं आ जाती हैं, तो लोग आपकी पुरानी सफलता भूल जाते हैं और आप टीम से बाहर होते हैं। इसलिए मैं अभिषेक से कहूंगा, 'ए भाई जरा देख के चलो, ध्यान से खेलो और जितना लंबा खेल सको, खेलो।' "

योगराज सिंह ने कहा, "भारतीय टीम को अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका देना चाहिए। वह बेहतरीन गेंदबाज है। उसकी गेंद दोनों दिशाओं में घूमती है। मुझे लगता है कि अर्शदीप को बल्लेबाजी का अभ्यास भी कराना चाहिए। उसमें ऑलराउंडर बनने की क्षमता है।"अर्शदीप को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में जगह नहीं दी गई थी। उनकी जगह हर्षित राणा को इसलिए शामिल किया गया, क्योंकि वह बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

योगराज ने महिला विश्व कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मौजूदा समय में भारतीय टीम विश्व की शीर्ष 4 टीमों में शुमार है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड महिला क्रिकेट को मजबूत करने के लिए अच्छा काम कर रहा है और कई अहम कदम भी उठाए हैं। मुझे लगता है कि महिला टीम के खिलाड़ियों को पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करना चाहिए। इससे उनके खेल में काफी सुधार आएगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Yograj Singh , Abhishek Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD