Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

'वारिस शाह : इश्क-द-वारिस' की याद में खोईं दिव्या दत्ता

Divya Dutta, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Oct 2025

Last updated on: Oct 31, 2025, 12:12 IST

मशहूर अभिनेत्री दिव्या दत्ता आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए पंजाबी फिल्म 'वारिस शाह : इश्क-द-वारिस' की शूटिंग के दिन और साथी कलाकारों को याद किया।अभिनेत्री ने फिल्म का गाना 'गुड्डियां-गुड्डियां' का वीडियो पोस्ट किया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा, "पंजाबी फिल्म 'वारिस शाह : इश्क-द-वारिस' सच में बहुत खास थी। 

इसके लिए बहुत बड़ा सेट बनवाया गया था। फिल्म में मैं और जूही चावला ने अभिनेता गुरुदास मान के साथ काम किया था। यह उनके साथ मेरी दूसरी फिल्म थी और उनके साथ काम करना मेरे लिए वाकई में बहुत मजेदार अनुभव था। उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलना मेरे लिए खुशी की बात थी। 

यह सब कुछ सोचकर आज भी मेरे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।" गाना 'गुड्डियां-गुड्डियां' को सिंगर कविता कृष्णामूर्ति और अलका यागनिक ने अपनी आवाज में गाया है और लिरिक्स गुरदास मान और वारिस शाह ने लिखे हैं। वहीं, संगीत जयदेव कुमार ने दिया है।

मनोज पुंज के निर्देशन में बनी फिल्म 'वारिस शाह : इश्क-द-वारिस' 6 अक्टूबर 2006 को रिलीज हुई थी। इसमें गुरदास मान, जूही चावला, दिव्या दत्ता और सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा, फिल्म में मुकेश ऋषि भी अहम किरदार में थे। 

यह फिल्म पंजाबी कवि वारिस शाह के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने प्रसिद्ध 'हीर रांझा' की प्रेम कहानी लिखी थी।अभिनेत्री की पिछली फिल्म 'छावा' थी। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म में दिव्या के अलावा, विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना थे।

फिल्म में अभिनेता ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, अभिनेत्री तेलुगु राजनीतिक ड्रामा वेब सीरीज 'मायासभा : द राइज ऑफ द टाइटन्स' में भी नजर आ चुकी हैं। यह सीरीज 7 अगस्त से सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है। इसकी कहानी राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है।

 

Tags: Divya Dutta , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD