Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मिहिर सेन : एक साहसी भारतीय, जिसने वकालत छोड़कर तैराकी में लहराया देश का परचम

Sports News, More Sports, Swimming
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Oct 2025

Last updated on: Oct 30, 2025, 16:57 IST

भारत के प्रसिद्ध तैराक मिहिर सेन ने 31 अक्टूबर 1966 को पनामा नहर को पार किया था। एक ही कैलेंडर ईयर में 5 महाद्वीपों के महासागरों को तैरकर पार करने वाले मिहिर सेन साहस और दृढ़ संकल्प के प्रतीक रहे। उनकी उपलब्धियों ने भारत में तैराकी को नई पहचान दिलाई।

16 नवंबर 1930 को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में जन्मे मिहिर सेन ने पिता की तरह डॉक्टरी को पेशा बनाने के बजाय वकालत चुनी। उन्होंने ओडिशा में लॉ से ग्रेजुएशन किया था। आगे की पढ़ाई के लिए वह इंग्लैंड चले गए। जब मिहिर ब्रिटेन पहुंचे, तो यहां इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली अमेरिकी महिला फ्लोरेंस चैडविक से जुड़ा एक लेख पड़ा। 

इस लेख ने ही उन्हें तैराकी शुरू करने के लिए प्रेरित किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मिहिर ने वकालत शुरू की, लेकिन इस बीच तैराकी में उनकी रुचि बढ़ने लगी। मिहिर सेन एक शानदार तैराक थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना शुरू किया। मिहिर सेन ने 27 सितंबर 1958 को इंग्लिश चैनल पार किया। 

इसके लिए उन्होंने 14 घंटे 45 मिनट का समय लिया। इस उपलब्धि ने मिहिर सेन को रातों-रात शोहरत दिलवा दी थी। वह ऐसा करने वाले पहले एशियन थे। इंग्लिश चैनल को पार करने के बाद 6 अप्रैल को मिहिर सेन ने श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोटि तक तैराकी की। 

इसके लिए उन्हें 25 घंटे और 36 मिनट का समय लगा। इसके बाद 24 अगस्त 1966 को मिहिर ने 8 घंटे और 1 मिनट में स्पेन और मोरक्को के बीच स्थित जिब्राल्टर डार-ई-डेनियल को पार किया। मिहिर सेन ने 12 सितंबर 1966 को डारडेनेल्स को तैरकर पार किया और वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने। 

नौ दिन बाद, यानी 21 सितंबर को उन्होंने वास्फोरस को भी तैरकर पार कर दिया। 29 अक्टूबर 1966 को मिहिर ने 34 घंटे और 15 मिनट में पनामा कैनाल को पार किया। तैराकी में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए मिहिर सेन को साल 1959 में 'पद्मश्री' से सम्मानित किया गया। साल 1967 में उन्हें 'पद्मभूषण' से नवाजा गया। वह एक्सप्लोरर्स क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी रहे। मिहिर सेन 11 जून 1997 को 66 वर्ष की आयु में दुनिया छोड़कर चले गए।

 

Tags: Sports News , More Sports , Swimming

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD