Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'सलमान खान से कठोर शब्द सुनना आसान नहीं था', बिग बॉस 19 से बाहर होने के बाद नेहल चुडासमा ने दी प्रतिक्रिया

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Nehal Chudasama
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Oct 2025

Last updated on: Oct 29, 2025, 16:01 IST

‘बिग बॉस 19’ की प्रतियोगी नेहल चुडासमा हाल ही में इस रियलिटी शो से बाहर हुई हैं। घर से बाहर होने के बाद अभिनेत्री ने आईएएनएस से बातचीत की और शो में अपने अनुभव के बारे में खुलकर बताया। जब आईएएनएस ने उनसे वीकेंड का वार के कई एपिसोड में होस्ट सलमान खान द्वारा उनके खेल की आलोचना और आलोचनात्मक प्रतिक्रिया पर उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछा, तो नेहल चुडासमा ने अपने विचार व्यक्त किए। 

नेहल ने कहा, "मैंने इसे रचनात्मक रूप से लिया। बेशक, नेशनल टीवी पर कठोर शब्द सुनना आसान नहीं है, लेकिन मैं उनकी मंशा समझती हूं। वह हमें आगे बढ़ने और सोचने के लिए प्रेरित कर रहे थे।" बसीर अली के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए, नेहल ने कहा कि यह स्वाभाविक था और पिछले कुछ एपिसोड में वे लंबे समय से बिछड़े दोस्तों की तरह एक-दूसरे का साथ देते दिखे। 

घर से बाहर होने के बाद लोग बसीर के बाहर होने के लिए नेहल को जिम्मेदार ठहराते नजर आए। उन्होंने बसीर का खेल बिगाड़ने के लिए नेहल को दोषी ठहराया। लोगों का कहना है कि वह अकेले खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन कर रहा था। इस पर नेहल ने कहा, "सच कहूं तो, मुझे नहीं लगता कि मेरी मौजूदगी ने उनका ध्यान भटकाया। 

हम दोनों ने अपना-अपना गेम खेला। लोगों को धारणाएं बनाना पसंद है, लेकिन हम अपनी प्राथमिकताएं अच्छी तरह जानते थे।" बिग बॉस 19 की पूर्व प्रतियोगी ने अपनी बेस्ट फ्रेंड फरहाना भट के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की। दोनों का रिश्ता बाद के दिनों में बिगड़ गया था, लेकिन नेहल के घर से बेघर होने का फरहाना पर गहरा असर पड़ा और वह घर से बाहर जाने के बाद रो पड़ीं और अपनी बेस्ट फ्रेंड से लड़ाई करने का पछतावा करती नजर आईं।

इसी बारे में बात करते हुए नेहल ने कहा, "दुर्भाग्य से फरहाना ने मेरे जाने के बाद ऐसा किया। मैं उनके इस कदम की सराहना करती हूं, लेकिन सच कहूं तो मेरे लिए इसका कोई महत्व नहीं है क्योंकि यह मेरे घर में रहते हुए नहीं कहा गया, अगर वह सामने से कहती तो अच्छा होता।"

‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड के वार में प्रणित मोरे, गौरव खन्ना, नेहल चुडासमा और बशीर अली को नॉमिनेट किया गया था। प्रणित और गौरव घर में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रहे, वहीं नेहल और बशीर को कम वोट मिलने के चलते शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया। 'वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान होस्ट सलमान खान ने शो से उनके बाहर होने की घोषणा की।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Nehal Chudasama

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD