Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बिग बॉस 19 के घर से बाहर आईं नेहल ने फरहाना भट्ट पर निकाली भड़ास, कहा-वह बिना वजह झगड़ती थी

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss, Nehal Chudasama
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Oct 2025

Last updated on: Oct 29, 2025, 15:06 IST

बिग बॉस 19 में इस बार दर्शकों को कई ऐसे मोड़ देखने को मिले, जिन्होंने सबको चौंका दिया। इस हफ्ते के 'वीकेंड का वार' में नेहल चुडासमा और बसीर अली को कम वोटों के आधार पर घर से बाहर कर दिया गया। शो में नेहल हमेशा अपने गेम और सच्ची दोस्ती के लिए जानी गईं। 

घर से बाहर आने के बाद नेहल ने आईएएनएस से खुलकर बात की और बताया कि उनकी फरहाना भट्ट संग दोस्ती में कैसे दरारें आनी शुरू हुईं। नेहल चुडासमा ने आईएएनएस से बातचीत में अपने और फरहाना भट्ट के रिश्ते के बारे में बात की। दोनों की दोस्ती कुछ हफ्ते पहले तक काफी मजबूत थी और उन्होंने कई टास्क और मुश्किल हालातों में एक-दूसरे का साथ दिया, लेकिन कुछ समय बाद यह दोस्ती तनावपूर्ण होने लगी।

नेहल का घर से बाहर होना फरहाना के लिए काफी भारी पड़ गया। उन्हें यह देखकर दुख हुआ और वह रोती हुई नजर आईं। वह नेहल के साथ अपने झगड़े को लेकर पछतावा करती दिखी। इस बारे में नेहल ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने कहा, ''फरहाना को पछतावा मेरे शो के जाने के बाद हुआ। 

मैं उसके इस इमोशन की कद्र करती हूं, लेकिन मेरे लिए इसकी कोई खास अहमियत नहीं है, क्योंकि यह मुझसे सीधे तौर पर नहीं कहा गया।'' फरहाना के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए नेहल ने कहा, "मुझे फरहाना ने निराश किया, क्योंकि वह अक्सर बिना वजह झगड़ा करती थी, कोई क्लियर फैसला नहीं लेती थी और कई बार दूसरों को भड़काती थी। 

उसमें थोड़ा बहुत अहंकार भी था, इसलिए मेरा निराश होना लाजमी था।" बता दें कि फरहाना और नेहल के बीच यह झगड़ा तब और बढ़ गया जब तान्या ने फरहाना को बताया कि नेहल उसके बारे में पीछे से नेगेटिव बातें कर रही थी। तान्या मित्तल ने फरहाना को बताया कि नेहल ने कहा था कि उन्हें फरहाना से निगेटिव वाइब्स मिलती हैं। 

यह बात सुनकर फरहाना दुखी हो गईं। नेहल इस बात को लेकर तान्या पर भड़की और आरोप लगाया कि उन्होंने उनके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर फरहाना को उनके खिलाफ भड़काया है। घर छोड़ते समय नेहल ने तान्या से कहा कि उसने अच्छा नहीं किया और वह उसकी गेम प्लान को कभी नहीं भूलेंगी।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss , Nehal Chudasama

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD