Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

करमजीत सिंह रिंटू ने शहर के प्रमुख मार्ग मजीठा रोड को बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र का कोई भी इलाका विकास से अधूरा नहीं रहेगा: करमजीत सिंह रिंटू

Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 28 Oct 2025

Last updated on: Oct 29, 2025, 11:47 IST

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट  अमृतसर के चेयरमैन एवं उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने आज शहर के प्रमुख मार्ग मजीठा रोड को बनवाने  के विकास कार्य का उद्घाटन किया।करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि मजीठा रोड शहर की प्रमुख सड़कों में से एक है। 

इससे शहरवासियों और शहर में आने वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा, जिससे व्यापारियों को भी काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के हर मोहल्ले में तेजी से विकास कार्य पहुंचाए रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र का कोई भी इलाका विकास से अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या सुनकर उन समस्याओं का जल्द ही हल भी निकाला जा रहा है। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर विकास कार्यों के लिए कोई भी कमी नहीं आने दे रही है। उन्होंने कहा कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की अलग-अलग स्कीमों में शेष रहते विकास कार्यों को मंजूरी दे दी गई है। 

आने वाले दिनों में यह सभी विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। रिंटू ने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की सभी अधूरी पड़ी सड़कों को प्रीमिक्स से पक्का करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले एक महीने तक लगातार सड़कों पर प्रिमिक्स का कार्य जारी रहेगा। करमजीत सिंह  रिंटू ने कहा कि "रंगला पंजाब योजना" के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए ग्रांट के रूप में जारी करने पर वह आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के धन्यवादी है।

उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 5 करोड़ रुपए की मंजूरी पहले से ही मिल चुकी है। जिससे विकास कार्य शुरू करवा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए पंजाब सरकार की ओर से फंड की कोई कमी नहीं आने दी जा रही  है। 

इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा , रितेश शर्मा, विशाखा सिंह, बलविंदर सिंह काला, साहिल सागर, अजय गिल, राहिल खन्ना, अंकुर गुप्ता, सविंदर शिंदी, हैप्पी सरपंच, रणजीत सिंह राणा, नवदीप सिंह, प्रियंका अग्रवाल, शैला, कुलविंदर सिंह किंदी, भगवंत सिंह, बुध सिंह आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD