Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टी20 सीरीज के लिए हमारी तैयारी एशिया कप के साथ ही शुरू हो गई थी : सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कैनबरा , 28 Oct 2025

Last updated on: Oct 28, 2025, 17:08 IST

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 29 अक्टूबर से टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया है कि टीम इंडिया इस 5 मुकाबलों की सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसकी तैयारी एशिया कप के साथ ही शुरू हो गई थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने कहा, "मैं इस सीरीज के लिए काफी मेहनत कर रहा हूं। 

मैंने घर पर कुछ अच्छे सत्र खेले हैं। यहां भी 2-3 अच्छे सत्र खेले हैं। मैं अच्छी स्थिति में हूं। रन तो अंततः बनेंगे ही, लेकिन मुझे लगता है कि टीम के लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत करना ज्यादा महत्वपूर्ण है।" उन्होंने कहा, "पिछली बार जब हम साउथ अफ्रीका गए, तो एक तेज गेंदबाज, एक ऑलराउंडर और तीन स्पिनर के साथ खेले थे। 

यहां भी कंडीशन वैसी ही है। एशिया कप से ही हमारी तैयारी शुरू हो गई थी। ऐसा नहीं है कि हम विदेश में हैं, तो कुछ अलग तरह से इस सीरीज को देखेंगे। यह क्रिकेट खेलने के लिए शानदार देश है।" भारतीय कप्तान मानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में खेलना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन टीम पूरी तरह से तैयार है। 

उन्होंने कहा, "आप जब ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में खेलते हैं, तो आपके सामने चैलेंज होते हैं, लेकिन आप पूरी तैयारी के साथ आते हैं। ये टी20 सीरीज 5 मुकाबलों की है, इसमें बहुत मजा आएगा।" दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने इस टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की तारीफ करते हुए कहा, "भारत एक शानदार टीम है, जिसका हम बहुत सम्मान करते हैं। 

मुझे लगता है कि पांच मैचों की यह सीरीज काफी रोमांचक होगी। मैं इस चुनौती का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। हम एक टीम के रूप में जिस तरह से खेलना चाहते हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं, उसी तरह से अच्छी तरह से तैयार हो रहे हैं। हम जानते हैं कि भारत के खिलाफ यह एक शानदार सीरीज होने वाली है।"

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज 1-2 से गंवाई। इसके बाद 29 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच दोनों देश 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेंगे। पहला मैच कैनबरा में आयोजित होगा, जिसके बाद 31 अक्टूबर को मेलबर्न में दूसरा मैच खेला जाएगा। 

2 नवंबर को होबार्ट में दोनों देश सीरीज का तीसरा मैच खेलेंगे। चौथा मुकाबला 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में आयोजित होगा। 8 नवंबर को सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। वनडे सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया टी20 सीरीज जीतकर ऑस्ट्रेलिया से बदला लेना चाहेगी।

 

Tags: Suryakumar Yadav , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD