Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन-3’ को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन रिलीज होगी स्पाई थ्रिलर सीरीज

Manoj Bajpayee, Bollywood, Web Series, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, The Family Man, The Family Man Season 3
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Oct 2025

Last updated on: Oct 28, 2025, 16:58 IST

प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे पार्ट का इंतजार दर्शकों को लंबे अरसे से है। इसके मेकर्स ने मंगलवार को इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी। इसका एक प्रोमो वीडियो जारी करते हुए मेकर्स ने बताया कि ‘द फैमिली मैन-3’ 21 नवंबर को रिलीज होने वाली है। 

प्रोमो में प्रियामणि का किरदार बता रहा है कि 5 सालों में बहुत कुछ बदल गया, उनकी बेटी कॉलेज जाने लगी, लेकिन श्रीकांत तिवारी यानी मनोज बाजपेयी वहीं अटके हुए हैं। प्रोमो अच्छा है, जिसके अंत में बताया जाता है कि श्रीकांत तिवारी आ रहा है, फिर पार्ट-3 की रिलीज डेट अनाउंस की जाती है।

‘द फैमिली मैन-3’ को राज और डीके ने अपने बैनर डी2आर फिल्म्स के तहत बनाया है। यह स्पाई-एक्शन-थ्रिलर है जिसकी रिलीज का इंतजार दर्शकों को लंबे अरसे से था। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी एक बार फिर से अंडरकवर जासूस श्रीकांत तिवारी के रूप में वापसी कर रहे हैं। 

एक ऐसा किरदार जो परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए अपने देश की सेवा कर रहा है। इसे राज, डीके और सुमन कुमार ने मिलकर लिखा है। सुमित अरोड़ा ने इसके डायलॉग लिखे हैं। ‘द फैमिली मैन-3’ में जयदीप अहलावत, निमरत कौर, शारिब हाशमी, प्रियामणि, अश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरी और गुल पनाग जैसे कलाकार हैं।

निर्माता, निर्देशक और लेखक राज एंड डीके ने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में दर्शकों ने ‘द फैमिली मैन’ को जो प्यार और प्रशंसा दी है, वह वाकई जबरदस्त है। हम जानते हैं कि दर्शकों ने धैर्य रखा है और हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि यह इंतजार सार्थक हो। 

इस सीजन में और भी जबरदस्त एक्शन, एक मनोरंजक कहानी, दमदार अभिनय देखने को मिलेगा।" दोनों ने आगे कहा, "इस सीजन में, शिकारी ही शिकार बन जाता है क्योंकि श्रीकांत (मनोज बाजपेयी) को रुक्मा (जयदीप अहलावत) के रूप में एक ऐसे खतरे का सामना करना पड़ता है जो पहले कभी नहीं हुआ। 

एक ऐसा खतरा जो न सिर्फ उसे और उसके करियर को बल्कि उसके परिवार को भी खतरे में डालता है। हमें पूरा विश्वास है कि 21 नवंबर को दुनिया भर के दर्शक पिछले दो सीजन की तरह या शायद उससे भी ज्यादा, नए सीजन का आनंद लेंगे।”

 

Tags: Manoj Bajpayee , Bollywood , Web Series , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , The Family Man , The Family Man Season 3

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD