Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

करमजीत सिंह रिंटू ने सिल्वर स्टेट की सभी सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में तेज़ी से करवाए जा रहे हैं विकास कार्य : रिंटू

Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 27 Oct 2025

Last updated on: Oct 28, 2025, 13:45 IST

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने आज नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में पड़ते सिल्वर स्टेट नगर पंचायत में सड़कों के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि सिल्वर स्टेट नगर के लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा करवाया जा रहा है और इस क्षेत्र में विकास का कोई भी कार्य अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा।

उन्होंने बताया कि यहां पहले सीवरेज व्यवस्था की सफाई करवाई गई थी, इसके बाद बिजली की सप्लाई दुरुस्त करने के लिए तारों को बदला गया, और अब सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। रिंटू ने कहा कि सिल्वर स्टेट नगर की पंचायत बेहतर कार्य कर रही है और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से इस पंचायत को किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों से प्रेरित होकर सिल्वर स्टेट नगर पंचायत ने आम आदमी पार्टी का समर्थन किया है। रिंटू ने इसके लिए पंचायत के सरपंच रजत सिंह संधू तथा पंच सतनाम सिंह, रजत शर्मा, परमिंदर सिंह सागर, अरुणा शर्मा और राजविंदर कौर का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में पड़ती एक दर्जन से अधिक पंचायतों में सभी तरह की सुविधाएँ पहुंचाई जा रही हैं, साथ ही सभी वार्डों में विकास कार्य तेज़ी से जारी हैं। रिंटू ने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएँ प्रदान करना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर उपस्थित रहे:

सरपंच रजत सिंह संधू, पंच परमिंदर सिंह, सतनाम सिंह, रजत शर्मा, अरुणा शर्मा, राजविंदर कौर, राजकुमार शर्मा, प्रो. हरि सिंह, प्रवीण महाजन, कृपाल सिंह, सुच्चा सिंह, रमन शर्मा, सौरव तलवाड़ तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी।

 

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD