Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रणवीर शौरी की 'जस्सी वेड्स जस्सी' का नया गाना 'मेकअप' जल्द होगा रिलीज

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Ranvir Shorey, Jassi Weds Jassi, Makeup
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Oct 2025

Last updated on: Oct 28, 2025, 13:01 IST

अभिनेता रणवीर शौरी की अपकमिंग फिल्म 'जस्सी वेड्स जस्सी' का नया गाना 'मेकअप' जल्द ही रिलीज होने वाला है। सोमवार को मेकर्स ने गाने का टीजर जारी कर दिया। मेकर्स ने गाने का टीजर इंस्टाग्राम पर जारी किया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा, "तैयार हो जाओ नाचने और चमकने के लिए! साल का सबसे धमाकेदार वेडिंग डांस सॉन्ग 'मेकअप' का टीजर आ गया है। 

गाना मंगलवार को जारी किया जाएगा।" गाना दर्शकों को शादी के माहौल में झूमने पर मजबूर कर देगा। वहीं, प्रशंसक भी टीजर देख गाने की रिलीज को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। 'जस्सी वेड्स जस्सी' का निर्देशन परन बावा ने किया है। उन्होंने इससे पहले 'रंग दे बसंती', 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक', और 'अंग्रेजी मीडियम' जैसी फिल्मों में सहायक कलाकार के रूप में काम किया है। 

इस फिल्म के साथ वे पहली बार निर्देशक की कुर्सी पर बैठे हैं। फिल्म को सोमा सिंह देओ और मजाहिर अब्बास ने प्रोड्यूस किया है, जबकि परवेज आलम खान और ऋषि राज सह-निर्माता हैं। वहीं, फिल्म का संगीत आई.पी. सिंह, रेव शेरगिल, शिव कुमार बतालवी, प्रशांक बेवर और हर्षवर्धन सिंह देओ ने तैयार किया है। 

गानों की कोरियोग्राफी ध्रुव धाला ने की है, जो इसे और भी आकर्षक बनाती है। शानदार कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस से भरपूर फिल्म 'जस्सी वेड्स जस्सी' दर्शकों को एक मजेदार पारिवारिक मनोरंजन का वादा करती है। फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और साथ ही हंसी, प्यार और हंगामे का एक अनोखा अनुभव लेकर आएगी।

इससे पहले रणवीर शौरी वेब सीरीज ‘बिंदिया के बाहुबली’ में दिखाई दिए थे। राज अमित कुमार ने इसे लिखा और डायरेक्ट किया है। इसमें सौरभ शुक्ला, रणवीर शौरी, सीमा बिस्वास और शीबा चड्ढा जैसे कलाकार हैं। फिलहाल अभिनेता ने वेब सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Ranvir Shorey , Jassi Weds Jassi , Makeup

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD