Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

डोप टेस्ट सर्टिफिकेट के लिए 15,000 रुपए रिश्वत लेते सुरक्षा गार्ड को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Baba Bakala Sahib, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Oct 2025

Last updated on: Oct 28, 2025, 12:13 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब, जिला अमृतसर में तैनात एक सुरक्षा गार्ड जतिंदर सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।आज यहां इस बात का खुलासा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को रेशम सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। 

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि उक्त आरोपी ने हथियार लाइसेंस के लिए नेगेटिव डोप टेस्ट सर्टिफिकेट जारी करवाने के बदले 15,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी।प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7(ए) के तहत मोहाली स्थित विजिलेंस ब्यूरो के फ्लाइंग स्क्वाड थाने में मामला दर्ज किया गया है।प्रवक्ता ने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर अपराध में अन्य आरोपियों की संलिप्तता और कार्यप्रणाली की जांच की जा रही है। आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Baba Bakala Sahib , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD