Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस

हरभजन सिंह ई.टी.ओ और बरिंदर कुमार गोयल ने एन. रंगासामी को दिया निमंत्रण

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Barinder Kumar Goel, N Rangaswamy, All India NR Congress, Chief Minister of Puducherry
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुडुचेरी , 27 Oct 2025

Last updated on: Oct 28, 2025, 11:52 IST

नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के लिए देश भर के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण देने की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पहल के तहत लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी से मुलाकात कर उन्हें अगले महीने श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले मुख्य समारोहों में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया।

कैबिनेट मंत्रियों ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री को, हक-सत्य और धर्म की आज़ादी के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए अद्वितीय शहादत देने वाले नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी की स्मृति में पूरे राज्य में आयोजित किए जा रहे धार्मिक और सांस्कृतिक समारोहों सहित 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले मुख्य समारोहों के बारे में जानकारी दी। इन समारोहों के लिए व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण देने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु साहिब का अमन-शांति, आपसी भाईचारे और सर्वसांझीवालता का शाश्वत संदेश समस्त मानवता के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने नौवें गुरु साहिब के 350वें शहीदी दिवस से संबंधित समारोहों के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण देने के लिए अपने कैबिनेट मंत्रियों को ज़िम्मेदारी सौंपी है। कैबिनेट मंत्री मुख्यमंत्री की ओर से निमंत्रण देने के लिए विभिन्न राज्यों में जा रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि देश के हर कोने से प्रमुख राजनीतिक नेता और उल्लेखनीय हस्तियां गुरु साहिब की शाश्वत विरासत की स्मृति में आयोजित समारोहों में शामिल हों।

महीने भर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत दिल्ली के गुरुद्वारा श्री शीश गंज साहिब से अरदास के साथ शुरू हो चुकी है। इन समारोहों के तहत पंजाब भर के पवित्र स्थानों पर लाइट एंड साउंड शो, कीर्तन दरबार और धार्मिक समारोह आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में संगत शामिल होगी। 

इसके अलावा, चार पवित्र स्थानों—श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर), गुरदासपुर, फ़रीदकोट और तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) से नगर कीर्तन शुरू होंगे, जिनका समापन 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में होगा। मुख्य समारोहों में सर्व-धर्म सम्मेलन, पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र और विशाल कीर्तन दरबार शामिल होंगे।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Barinder Kumar Goel , N Rangaswamy , All India NR Congress , Chief Minister of Puducherry

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD