Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बॉलीवुड के नए वर्जन गानों की चमक, 'एक दीवाने की दीवानियत' से लेकर 'दिलबर' तक

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Sonam Bajwa, Ek Deewane Ki Deewaniyat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Oct 2025

Last updated on: Oct 27, 2025, 16:17 IST

अभिनेत्री सोनम बाजवा और अभिनेता हर्षवर्धन राणे स्टारर फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस फिल्म के गाने, खासकर 'दिल दिल दिल' और 'बोल कफ्फारा', को नए वर्जन में रिलीज किया गया।

ऐसे ही बॉलीवुड में कुछ पुराने गाने हैं, जिन्हें नए अंदाज में पेश किया गया है और वे हिट भी रहे। आइए, ऐसे ही कुछ रीक्रिएटेड गानों पर नजर डालते हैं, जो दर्शकों के बीच धूम मचा चुके हैं। दिलबर-दिलबर- साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'सिर्फ तुम' का गाना 'दिलबर-दिलबर' उस दौर का सुपरहिट ट्रैक था। 

गाने को अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी। वहीं, इसका नया वर्जन साल 2018 में रिलीज की गई फिल्म 'सत्यमेव जयते' में आया था। इस गाने में अभिनेत्री नोरा फतेही ने अपने शानदार डांस मूव्स से सबको दीवाना बना दिया था।साकी-साकी- साल 2004 की फिल्म मुसाफिर में संजय दत्त और कोएना मित्रा पर फिल्माया गया गाना साकी-साकी को उस दौर में काफी पसंद किया गया था। 

वहीं, इसका नया वर्जन साल 2019 में फिल्म 'बाटला हाउस' में आया था। इस बार भी नोरा फतेही ने अपने डांस से दर्शकों को दीवाना बनाया।दिल चोरी साड्डा हो गया - म्यूजिक एल्बम चोरनी का मशहूर गाना 'दिल चोरी साड्डा हो गया' का नया वर्जन साल 2018 में रिलीज की गई फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में रिलीज किया गया था। 

गाने में कार्तिक, नुसरत और सनी सिंह थे। रिलीज के बाद गाना काफी ट्रेंड पर रहा था। हम्मा हम्मा - 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉम्बे' का गाना 'हम्मा हम्मा' उस समय का ब्लॉकबस्टर ट्रैक था। इसका रीमिक्स वर्जन 2017 में फिल्म 'ओके जानू' में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर पर फिल्माया गया।

रश्क-ए-कमर- नुसरत फतेह अली खान की रचना 'रश्क-ए-कमर' का रीमिक्स वर्जन टी-सीरीज ने अपनी एल्बम में नए वर्जन में रिलीज किया था। यह गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड पर रहा था।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Sonam Bajwa , Ek Deewane Ki Deewaniyat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD