Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

'दीवानगी' के 23 साल पूरे, निर्देशक अनीस बज्मी ने बताया 'दिल के बेहद करीब'

Ajay Devgn, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Akshaye Khanna, Urmila Matondkar, Deewangee, Aneez Bazmee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Oct 2025

Last updated on: Oct 25, 2025, 16:16 IST

साल 2002 में रिलीज हुई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दीवानगी' ने अपनी रिलीज के 23 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर निर्देशक अनीस बाज्मी ने फिल्म को अपने दिल के करीब बताया। निर्देशक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "फिल्म 'दीवानगी' के 23 पूरे। 

यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब रहेगी। इसने अपने समय में सस्पेंस थ्रिलर को नए अंदाज में पेश किया था। इस खूबसूरत सफर के लिए मैं आभारी हूं।" फिल्म 25 अक्टूबर साल 2002 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन अनीस बज्मी और निर्माण नितिन मनमोहन ने किया था।

फिल्म अपने समय में 11वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनी थी। फिल्म में अजय देवगन ने तरंग भारद्वाज नामक खलनायक का किरदार निभाया था, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस किरदार के लिए अभिनेता को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार मिला था। 

फिल्म में अजय देवगन के साथ अक्षय खन्ना और उर्मिला मातोंडकर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दीवानगी' की कहानी एक सस्पेंस से भरे ड्रामे पर आधारित है। वहीं, अक्षय खन्ना ने राज गोयल नाम के एक मशहूर क्रिमिनल लॉयर की भूमिका निभाई थी, जो कभी केस नहीं हारता।

फिल्म में अश्विन मेहता (विजयेंद्र घाटगे) के जरिए मशहूर सिंगर सरगम (उर्मिला मातोंडकर) से मिलता है। अगले ही दिन अश्विन की उनके घर में बेरहमी से हत्या हो जाती है। हत्यारे के रूप में सरगम के बचपन के दोस्त और संगीत गुरु तरंग (अजय देवगन) को अपराधी के तौर पर पकड़ा जाता है। 

तरंग अपनी बेगुनाही का दावा करता है और उस पर भरोसा करने वाली सरगम राज से ये केस लड़ने के लिए कहती है। राज, तरंग से मिलने के बाद उसका बचाव करने को तैयार हो जाता है। कहानी का आगे का मोड़ दर्शकों को हैरान कर देने वाला है। फिल्म का संगीत इस्माइल दरबार ने दिया, जबकि गीत सलीम बिजनोरी और नुसरत बद्र ने लिखे। 'दीवानगी' आज भी अपने सस्पेंस, शानदार अभिनय और संगीत के लिए जानी जाती है।

 

Tags: Ajay Devgn , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Akshaye Khanna , Urmila Matondkar , Deewangee , Aneez Bazmee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD