Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रवीना टंडन : 17 साल की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू, शानदार एक्टिंग और डांस से बनीं पर्दे की क्वीन

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Raveena Tandon
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Oct 2025

Last updated on: Oct 25, 2025, 16:13 IST

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन अपने शानदार अभिनय और व्यक्तित्व की वजह से हर किसी के दिलों पर राज करती हैं। 90 के दशक में उनके स्टाइल ने उन्हें लोगों के बीच खास जगह दिलाई। रवीना का नाम आते ही 'टिप-टिप बरसा पानी' और 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' जैसे सुपरहिट गानों की याद ताजा हो जाती है। 

लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि रवीना ने महज 17 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में कदम रखा था और अपनी पहली फिल्म 'पत्थर के फूल' से ही चर्चा में आ गई थी। यही छोटी उम्र का साहस और आत्मविश्वास उनके पूरे करियर की कहानी बन गया। रवीना टंडन का जन्म 26 अक्टूबर 1974 को मुंबई में हुआ था। 

उनके पिता का नाम रवि टंडन और मां का नाम वीना टंडन है। दोनों का नाम मिलाकर उन्हें रवीना नाम दिया गया। बचपन से ही रवीना में अभिनय और डांस का खास टैलेंट था। उन्होंने जुहू के जमनाबाई पब्लिक स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और इसके बाद मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। 

पढ़ाई के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग का ऑफर मिला और सेकेंड ईयर में उन्होंने पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग और फिर फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। रवीना का बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'पत्थर के फूल' से हुआ, जिसमें उनके साथ सलमान खान नजर आए थे। इस फिल्म में रवीना के अभिनय और खूबसूरती को खूब सराहा गया। 

उनके करियर की शुरुआत ही इतनी शानदार थी कि उन्हें फिल्मफेयर का 'न्यू फेस ऑफ द ईयर' अवॉर्ड भी मिल गया। यहीं से उनका सफर शुरू हुआ और उन्होंने लगातार 90 और 2000 के दशक में कई हिट फिल्में दी। 'मोहरा', 'दिलवाले', 'अंदाज अपना अपना', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'घरवाली बाहरवाली', 'अनाड़ी नंबर 1', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'जिद्दी', 'दूल्हे राजा', और 'बुलंदी' जैसी फिल्मों में उनके किरदार लोगों के दिलों में जगह बनाने में सफल रहे।

रवीना अपने गानों और डांस के लिए भी जानी जाती हैं। मोहरा फिल्म के 'टिप-टिप बरसा पानी' में उनकी एक्टिंग और डांस ने उन्हें रातों-रात डांसिंग क्वीन बना दिया। इसी तरह 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' और 'चुरा के दिल मेरा' जैसे गाने भी आज तक फैंस के दिलों में बसे हुए हैं।

रवीना ने अपने निजी जीवन में भी साहसी फैसले लिए। महज 21 साल की उम्र में उन्होंने अपनी कजिन की दो बेटियों को गोद लिया और उन्हें अपनी संतान की तरह पाला। बाद में 2004 में उन्होंने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए, एक बेटा रणबीर वर्धन और बेटी राशा। 

उनकी शादीशुदा जिंदगी भी काफी खुशहाल रही। रवीना ने अपने करियर में कई अवॉर्ड्स भी जीते। उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड, राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड और बॉलीवुड मूवी अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। 2023 में उन्हें कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। 

उनके अभिनय और डांस ने उन्हें सिर्फ बॉलीवुड का हिस्सा नहीं, बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा का एक यादगार चेहरा बना दिया। रवीना ने फिल्मों में ब्रेक लिया, लेकिन कभी अपनी लोकप्रियता खोई नहीं। उन्होंने साउथ सुपरहिट फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' और वेब सीरीज 'आरण्यक' से वापसी की। उनके अभिनय की तारीफ हर जगह हुई। आज भी रवीना टंडन को बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिना जाता है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Raveena Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD