Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

करमजीत सिंह रिंटू ने 88 फुट मेन रोड के प्रीमिक्स कार्य का किया उद्घाटन

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लाई गई है : करमजीत सिंह रिंटू

Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 24 Oct 2025

Last updated on: Oct 25, 2025, 13:16 IST

अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एवं उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज श्री करमजीत सिंह रिंटू ने आज 88 फुट मेन रोड पर प्रीमिक्स डालने के कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति दी जा रही है और कोई भी परियोजना अधूरी नहीं छोड़ी जाएगी।

रिंटू ने बताया कि आने वाले एक महीने के भीतर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की सभी टूटी सड़कों का नवीनीकरण पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में ग्रीन एवेन्यू, बसंत एवेन्यू, शास्त्री नगर, जोशी कॉलोनी और सर्कुलर रोड के विकास कार्य भी शुरू करवाए जा रहे हैं। 

इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा के साथ-साथ समय की बचत और व्यापारिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से में मूलभूत सुविधाओं के उन्नयन के लिए लगातार स्वीकृतियाँ दी जा रही हैं ताकि जनता को सभी आवश्यक सुविधाएँ सुगमता से मिल सकें। 

रिंटू ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है और हर दिन लोग अपनी स्थानीय समस्याएँ लेकर उनसे मिलते हैं, जिनका निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की जनहितैषी और पारदर्शी नीतियों को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाकर आम जनता को सीधा लाभ दिया जा रहा है।

इस अवसर पर पार्षद गुलज़ार बिट्टू जी, अनेक सिंह, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD