Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आर.एस. बाली ने नगरोटा बगवां में किया 27 करोड़ से बनने वाली पार्किंग एवं शॉपिंग परिसर का भूमिपूजन

नगरोटा बगवां के रढ चौक में किया वीर हैप्पी चौधरी द्वार का शुभारंभ

RS Bali, Raghubir Singh Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नगरोटा बगवां , 24 Oct 2025

Last updated on: Oct 25, 2025, 13:00 IST

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) एवं स्थानीय विधायक आर.एस. बाली ने आज नगरोटा बगवां के माँ नारदा शारदा मंदिर के समीप लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पार्किंग एवं शॉपिंग परिसर के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इस शॉपिंग परिसर में दो बड़े सिनेमा हॉल, पार्किंग, शो रूम जैसी सुविधाएँ होंगी और हिमाचल प्रदेश का यह सबसे पहला सरकारी शॉपिंग मॉल होगा।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवां को पर्यटन एवं व्यापारिक दृष्टि से नई पहचान मिल रही है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के निर्माण से नगरोटा बगवां बाजार में पार्किंग की समस्या समाप्त होगी तथा स्थानीय युवाओं को स्व-रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। 

उन्होंने कहा कि सरकार आम जनमानस को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कालेज सहित कई आईटीआई तथा बडोह महाविद्यालय नगरोटा बगवां के विकास की तस्वीर को बयां कर रहे हैं। 

उन्होंने यह भी  कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर आर.एस. बाली ने लोगों की विभिन्न समस्याओं को भी सुना और अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया। 

शेष समस्याओं पर त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। इसके उपरांत पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) विधायक आर.एस. बाली ने नगरोटा बगवां के रढ चौक में निर्मित वीर हैप्पी चौधरी द्वार का विधिवत शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों का सम्मान करना हमारा सर्वोच्च दायित्व है। 

शहीद हैप्पी चौधरी जैसे वीरों के त्याग को राष्ट्र सदैव याद रखेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत को याद रखना और उनके परिवारों का सम्मान करना हमारा राष्ट्रीय दायित्व है। यह द्वार न केवल शहीद हैप्पी चौधरी के बलिदान की याद दिलाएगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्र सेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर मुख्य अभियंता विकास सूद, एसई बीएम ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजीव शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति, एसडीओ विवेक कालिया, एसडीओ विद्युत ईशानी, बीडीओ लतिका, पर्यटन विभाग के अधिकारी, बीएमओ डॉ. रूबी भारद्वाज, पार्षद नरेश विरमानी, कांग्रेस कार्यकर्ता मान सिंह चौधरी, प्रताप रियाड, विना ठाकुर, धर्म चंद, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, नगर परिषद एवं पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि नगरोटा बगवां के वरिष्ठ नागरिक एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: RS Bali , Raghubir Singh Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD