Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

बिग बॉस 19 : नीलम और तान्या की तनातनी के बीच में आए अमाल मलिक, जमकर हुई बहसबाजी

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss, Amaal Mallik
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Oct 2025

Last updated on: Oct 24, 2025, 15:28 IST

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' का हालिया एपिसोड दर्शकों के लिए एक बार फिर से ड्रामा और उलझनों से भरा रहा। शो के घर में दोस्ती और भरोसे की डोर अब लगातार टूटती नजर आ रही है। घर के अंदर तान्या मित्तल और नीलम गिरी की दोस्ती पहले जैसी नहीं रही और बीते एपिसोड में हुआ उनका झगड़ा इसे पूरी तरह जाहिर करता है। 

तान्या को फरहाना भट्ट से बात करते देख नीलम का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने तान्या को 'दोगला' तक कह दिया। यह झगड़ा घर में मौजूद बाकी सदस्यों को भी चौंका गया और कई लोग तान्या के खिलाफ हो गए। इस पूरे विवाद ने न केवल घर के माहौल को गर्म किया बल्कि आने वाले एपिसोड के लिए दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ा दी।

नीलम और तान्या के बीच की तनातनी में जब अमाल मलिक बीच में आए, तो सब कुछ और उलझ गया। अमाल ने तान्या के गेम को एक्सपोज किया और इस बीच दोनों के बीच बहसबाजी देखने को मिली। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि जब तान्या और नीलम अपनी लड़ाई को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे और अमाल बीच में कूद पड़ते हैं। 

तान्या और अमाल के बीच घर के बाकी सदस्य इस लड़ाई को देखकर चौंक जाते हैं। कुछ लोग अमाल की बात पर सहमति जताते भी नजर आते हैं। अमाल और तान्या के बीच की बहसबाजी प्रोमो में और भी तीखी नजर आई। अमाल ने तान्या पर बरसते हुए आगे कहा, "इसको खुशी है कि अब पूरा वीकेंड का वार इसके ऊपर है। 

सलमान सर अब इसके बारे में वीकेंड पर बात करेंगे। ये सोचती है कि घर की पूरी कहानी इसी पर चलती है, इसकी वजह से ही घर चल रहा है।" अमाल की बातें सुनकर तान्या को गुस्सा आ जाता है और वह बहसबाजी को बीच में ही छोड़ कर वहां से चली जाती हैं। 

इस प्रोमो से साफ है कि आने वाले एपिसोड में तान्या और अमाल आमने-सामने नजर आएंगे। वहीं, तान्या और नीलम के रिश्ते में आई दरार भी घर के अंदर का माहौल और तनावपूर्ण बना रही है। नीलम ने साफ तौर पर कहा कि तान्या फरहाना के साथ ज्यादा बातें कर रही हैं और यही वजह है कि उसे गुस्सा आ रहा है। 

नीलम ने तान्या की आलोचना करते हुए कहा कि फरहाना ने उसे इस घर में सबसे ज्यादा रुलाया है और अब तान्या उसी से जाकर बात कर रही है। इस पर घर के कई सदस्य तान्या को सुनाने लगते हैं। इस झगड़े ने घर के अंदर दोस्ती और भरोसे को नया मोड़ दे दिया है और यह देखना दिलचस्प होगा कि तान्या अब किसके साथ नई दोस्ती करती हैं।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss , Amaal Mallik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD