Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीता रावलपिंडी टेस्ट, पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज 1-1 से ड्रॉ

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, South Africa, Pakistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रावलपिंडी , 23 Oct 2025

Last updated on: Oct 23, 2025, 15:14 IST

साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को 8 विकेट से जीत लिया है। इसी के साथ मेहमान टीम ने दो मुकाबलों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म की। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान ने 93 रन से जीत हासिल की थी। 

ऐसे में सीरीज का दूसरा मैच निर्णायक बन गया था। सीरीज ड्रॉ करवाने के लिए साउथ अफ्रीका को यह मैच हर हाल में जीतना था। रावलपिंडी में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम ने पहली पारी में 333 रन बनाए। कप्तान शान मसूद ने 87, जबकि सऊद शकील ने 66 रन की पारी खेली। 

इनके अलावा, अब्दुल्ला शफीक ने 57 रन बनाए। मेहमान टीम से केशव महाराज ने सर्वाधिक 7 विकेट अपने नाम किए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 404 रन बनाकर बढ़त हासिल की। साउथ अफ्रीका की ओर से सेनुरन मुथुसामी ने 89 रन की नाबाद पारी खेली। 

उनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 76 रन टीम के खाते में जोड़े। पाकिस्तान की तरफ से इस पारी में आसिफ अफरीदी ने 6 विकेट हासिल किए। पाकिस्तानी टीम अपनी दूसरी पारी में महज 138 रन ही बना सकी। इस पारी में बाबर आजम ने 87 गेंदों में 50 रन बनाए। साउथ अफ्रीकी गेंदबाज हार्मर ने 6 विकेट लिए। 

इसी के साथ साउथ अफ्रीका को जीत के लिए महज 68 रन का टारगेट मिला। मुकाबले के चौथे दिन आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को रयान रिकेल्टन और कप्तान एडन मार्करम ने शानदार शुरुआत दिलाई। सलामी जोड़ी के बीच 11.3 ओवरों में 64 रन की साझेदारी हुई। 

मार्करम 45 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए, जिसके कुछ देर बाद स्टब्स भी चलते बने। यहां से रिकल्टन (नाबाद 25) ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच तीन टी20 और इतने ही वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जानी है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , South Africa , Pakistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD