Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

बर्थडे स्पेशल: मैनुअल फ्रेडरिक ओलंपिक में पदक जीतने वाले केरल के पहले खिलाड़ी हैं

Special Day, Hockey
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Oct 2025

Last updated on: Oct 22, 2025, 12:29 IST

पीआर श्रीजेश ने हाल के कुछ वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी टीम की सफलता में बतौर गोलकीपर बड़ी भूमिका निभाई है। वे केरल से संबंध रखते हैं। श्रीजेश से पूर्व केरल से आने वाले मैनुअल फ्रेडरिक ने भारतीय हॉकी टीम में बतौर गोलकीपर बड़ा नाम कमाया था और ओलंपिक में मेडल जीतने वाली टीम के सदस्य रहे थे। 

मैनुअल फ्रेडरिक का जन्म 20 अक्टूबर 1947 को केरल के कन्नूर के बर्नसेरी में हुआ था। 11 साल की उम्र में उन्होंने हॉकी खेलना शुरू किया था। हॉकी के प्रति उनके जुनून ने राष्ट्रीय टीम के लिए उनकी खेलने की महत्वाकांक्षा को सफल बनाया। 

फ्रेडरिक दो विश्व कप में भी भारतीय टीम के लिए गोलकीपर के रूप में खेले। 1960 और 1970 के दशक में वह भारतीय टीम का मुख्य चेहरा रहे। फ्रेडरिक 1972 में म्यूनिख ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे। भारतीय टीम ने इस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। 

फ्रेडरिक केरल के ऐसे पहले खिलाड़ी हैं जिनके नाम ओलंपिक में पदक जीतने की उपलब्धि है। हॉकी से संन्यास लेने के बाद फ्रेडरिक को वित्तीय समस्याओं से जूझना पड़ा। उन्हें बेंगलुरु में किराए के मकान में भी रहना पड़ा। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने हॉकी से मुंह नहीं मोड़ा। 

78 साल की उम्र में वह सक्रिय हैं और युवा हॉकी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हैं। 2019 में, उन्हें युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा हॉकी में आजीवन सक्रियता के लिए ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 20 अक्टूबर को सुप्रिया जाटव का भी जन्मदिन होता है। सुप्रिया देश की एक प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी हैं। 

उनका जन्म 20 अक्टूबर 1991 को हुआ था। सुप्रिया के पिता अमर सिंह जाटव सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। सैन्य पृष्ठभूमि की वजह से उन्हें खेल में प्रोत्साहन मिला। छह साल की उम्र में उन्होंने कराटे का प्रशिक्षण शुरू किया था। प्रशिक्षण की शुरुआत उन्होंने अपने पिता के निर्देशन में ही की थी। 

इसके बाद उन्होंने जयदेव शर्मा की कोचिंग में कुमिते 55 किग्रा वर्ग में विशेषज्ञता हासिल की। वह मध्य प्रदेश कराटे अकादमी की स्टार खिलाड़ी रहीं। 2020 में प्रेसिडेंट कप सीनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी। 

उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2022 में अमेरिका के लास वेगास में आयोजित यूएस ओपन कराटे चैंपियनशिप में आई। इस प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्ड जीता था। उन्होंने अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कराटे में भारत का नाम रोशन किया है। 

सुप्रिया देश में कराटे के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं। उनका मानना है कि कराटे न केवल खेल है, बल्कि जीवन का दर्शन है। यह कला भी है, जो आत्मरक्षा, एकाग्रता और आत्मविश्वास सिखाती है। सुप्रिया महिलाओं के लिए कार्यशालाएं आयोजित करती हैं और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। 

 

Tags: Special Day , Hockey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD