Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

संत बलबीर सिंह सीचेवाल की ओर से 25 गांवों को दिवाली का तोहफ़ा

जालंधर और कपूरथला जिलों के गांवों के लिए भेजी गईं 25 पानी की टंकियां

Sant Balbir Singh Seechewal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 19 Oct 2025

Last updated on: Oct 22, 2025, 12:07 IST

राज्यसभा सांसद और पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने जालंधर और कपूरथला जिलों के 25 गांवों को दिवाली के तोहफे के रूप में स्टील की पानी की टंकियां भेंट कीं। ये टंकियां निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी और सीचेवाल से रवाना की गईं।

संत सीचेवाल ने बताया कि पवित्र काली बेई की सफाई सेवा के 25 साल पूरे होने के अवसर पर साल भर कार्यक्रम चलते रहेंगे। इसी कड़ी में ये टंकियां गांवों को दी गई हैं। उन्होंने अब तक अपने सांसद निधि से ₹7.5 करोड़ की ग्रांट से पंजाब के विभिन्न गांवों में 215 पानी की टंकियां वितरित की हैं।

गांवों के सरपंचों ने कहा कि ये स्टील की टंकियां गांवों के लिए एक स्थायी उपहार हैं। इनके माध्यम से पानी की कमी दूर होगी, पौधों को पानी देने और आग बुझाने में भी मदद मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान जो पानी की सबसे बड़ी समस्या होती थी, वह अब हल हो गई है।

संत सीचेवाल ने गांववासियों को दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की बधाइयाँ देते हुए ‘हरी दिवाली’ मनाने का संदेश दिया। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही और 50 टंकियां भी वितरित की जाएंगी, जिनमें दलित समुदाय और बाढ़ प्रभावित गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर आहली कलां, बहिबल बहादर, सिधवा दोना, सुखानी, कौल तलवंडी, खैड़ा दोना, झल्ल बीबड़ी, मुस्तफाबाद, टिब्बा, ईश्वरवाल, मेवा सिंह वाला, महबलीपुर, डबुलियां (कपूरथला) और कसूपुर, उमरवाला बिल्ला, मानकपुर, बाजवा खुर्द, मूलेवाल खहेड़ा, मूलेवाल अराइयाँ, खानपुर राजपूताना, तलवंडी सलेम समाइलपुर, पंडोरी खास, बाड़ा जोध सिंह, ईसेवाल (जालंधर) के गांवों को टंकियां सौंपी गईं।

कुछ दिन पहले भी संत सीचेवाल ने कपूरथला के जैनपुर, हैबतपुर, तलवंडी चौधरियां और शाहवाला आंद्रेसा गांवों को टंकियां दी थीं।इस अवसर पर सुरजीत सिंह शंटी, वाइस चेयरमैन हरजिंदर सिंह, पंचायत सचिव जसविंदर सिंह और इलाके के कई पंच-सरपंच और प्रमुख व्यक्ति मौजूद थे।

 

Tags: Sant Balbir Singh Seechewal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD