Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी ने गाँव जट्टां में 150 एकड़ प्रभावित खेतों को बचाने के लिए डि-वॉटरिंग सुविधा का किया उद्घाटन

Vikramjit Singh Sahney, Dr Vikramjit Singh Sahney, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 18 Oct 2025

Last updated on: Oct 18, 2025, 17:44 IST

पद्मश्री डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी   सांसद (राज्यसभा) ने शनिवार को ब्लॉक रमदास के गांव जट्टां  में डि-वॉटरिंग (जल निकास) सुविधा का उद्घाटन किया।  यह सुविधा हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लगभग 150 एकड़ कृषि भूमि से रुके हुए पानी को निकालने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

इस नयी सुविधा में लगभग चार किलोमीटर लंबी पाइपलाइन नेटवर्क शामिल है, जो खेतों में जमा पानी को बाहर निकालने में सक्षम है। इससे किसानों को दोबारा खेती शुरू करने में मदद मिलेगी और जमीन की उपजाऊ शक्ति बनी रहेगी। यह पहल सन फाउंडेशन द्वारा की गई है और इससे कई परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है जिनकी आजीविका लंबे समय से जलभराव के कारण प्रभावित हुई थी।

उद्घाटन के बाद डॉ. साहनी ने गाँव के प्रभावित परिवारों को रिहैबिलिटेशन किट्स वितरित की, जिसमें बिस्तर, गद्दे, किचन सेट, फर्नीचर, राशन, फॉगिंग मशीन आदि शामिल हैं। डॉ. साहनी ने कहा की यह डि-वॉटरिंग परियोजना हमारे किसानों के लिए सामान्य जीवन बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कोई किसान प्राकृतिक आपदाओं के कारण परेशान न हो, इसके लिए समय पर कार्रवाई आवश्यक है। 

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पंजाब के अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी इस तरह की पहलों को आगे बढ़ाया जाएगा। स्थानीय निवासियों और किसानों ने डॉ. सहनी को उनकी सहायता और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

 

Tags: Vikramjit Singh Sahney , Dr Vikramjit Singh Sahney , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD