Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

जयदेव उनादकट : घरेलू क्रिकेट का 'हीरो', जिसने सौराष्ट्र को 2 बार जिताया रणजी खिताब

Sports News, Cricket, Jaydev Unadkat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Oct 2025

Last updated on: Oct 18, 2025, 15:15 IST

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट गेंद को स्विंग कराने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपनी यॉर्कर और बाउंसर से विपक्षी खिलाड़ियों को जमकर परेशान किया है। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के साथ जयदेव ने आईपीएल में भी अपना जलवा बिखेरने के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी गति और सटीकता से नाम कमाया है। 

सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी इतिहास में 2 बार खिताब जीते हैं। दोनों ही बार यह खिताब जयदेव उनादकट की कप्तानी में जीते गए। 18 अक्टूबर 1991 को पोरबंदर में जन्मे सौराष्ट्र के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के लिए साल 2010 बेहद खास था। अंडर-19 विश्व कप 2010 में जयदेव उनादकट ने अपनी शानदार गेंदबाजी से विपक्षी टीम को परेशान किया। 

उन्होंने चार मुकाबलों में 15.42 की औसत के साथ 7 विकेट हासिल किए। इसके बाद उन्हें साल 2010 में फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए मुकाबलों में डेब्यू करने का मौका मिला। जयदेव उनादकट ने ब्रिटेन दौरे पर वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ एक मैच में 13 विकेट लेकर अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की। 

इसी साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खेलने का भी मौका मिला। जयदेव ने सभी को प्रभावित करते हुए इसी साल भारत की टेस्ट टीम में जगह बना ली, लेकिन सेंचुरियन में अपने डेब्यू टेस्ट में कोई विकेट नहीं ले पाए, जिसके बाद उन्हें टेस्ट टीम में अगला मौका पाने के लिए करीब 12 साल और इंतजार करना पड़ गया।

2012-13 में भारत-ए के न्यूजीलैंड दौरे पर उनादकट ने 15.77 की औसत से 9 विकेट हासिल किए, जिनमें 2 बार 4 विकेट शामिल थे। लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते जयदेव को जुलाई 2013 में भारत के जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुना गया, जहां उन्होंने पांच मुकाबलों में 17.38 की औसत के साथ 8 विकेट हासिल किए।

साल 2014 में स्ट्रेस फ्रैक्चर ने करीब एक साल जयदेव को मैदान से दूर रखा, लेकिन 2015-16 के रणजी ट्रॉफी सीजन में वापसी करते हुए 40 विकेट लेकर उन्होंने सभी को चौंकाया। असम के विरुद्ध सेमीफाइनल में उन्होंने 11 विकेट लेकर सौराष्ट्र को जीत दिलाई थी।

इसके कुछ दिन बाद ही उन्हें आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने फिर से खरीद लिया था। तीन साल बाद 2019-20 सीजन में सौराष्ट्र को अपना पहला रणजी खिताब जिताने में कप्तान जयदेव ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 10 मुकाबलों में 67 विकेट लिए। 

साल 2022-23 में वह फिर से टीम के मुख्य आकर्षण रहे। उन्होंने बतौर कप्तान फाइनल में बंगाल के खिलाफ 9 विकेट अपने नाम किए। सौराष्ट्र ने यह मैच 9 विकेट से जीता। यह उनकी कप्तानी में टीम का दूसरा रणजी खिताब था। साल 2010 में आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले जयदेव उनादकट 8 फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। 

उन्होंने साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की ओर से खेलते हुए 12 मैचों में 24 विकेट लेकर टीम को फाइनल तक पहुंचाया, लेकिन फाइनल में टीम मुंबई इंडियंस के हाथों 1 रन के करीबी अंतर से हार गई। साल 2018 में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

जयदेव उनादकट के आईपीएल करियर को देखें, तो उन्होंने 112 मुकाबलों में 30.58 की औसत के साथ 110 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने दो बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट निकाले। जयदेव उनादकट ने 130 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 22.92 की औसत के साथ 463 विकेट हासिल किए। उन्होंने लिस्ट-ए करियर में भी इतने ही मैच खेले, जिसमें 185 विकेट निकाले।

घरेलू क्रिकेट में जलवा बिखेरने वाले जयदेव को भारतीय सीनियर टीम में ज्यादा मौके नहीं मिले। उन्होंने 4 टेस्ट में 3 विकेट हासिल किए, जबकि 8 वनडे मुकाबले में इस तेज गेंदबाज ने 9 विकेट निकाले। जयदेव ने भारत की ओर से 10 टी20 मैच भी खेले, जिसमें 14 विकेट लिए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Jaydev Unadkat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD