Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'राइज एंड फॉल' की जीत के बाद अर्जुन बिजलानी ने साझा किए अपने अनुभव, कहा- हर गिरावट दोबारा उठने का मौका होती है

OTT, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Rise and Fall, MX Player, Amazon MX Player, Arjun Bijlani
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Oct 2025

Last updated on: Oct 17, 2025, 17:32 IST

टेलीविजन की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा, अर्जुन बिजलानी हाल ही में एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने आए। मशहूर बिजनेस पर्सनालिटी अशनीर ग्रोवर द्वारा प्रस्तुत रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में अर्जुन ने न सिर्फ खुद को एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर साबित किया, बल्कि शो के अंत में विजेता बनकर उभरे। 

इस शो की खास बात यह थी कि इसमें कंटेस्टेंट्स को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। शो के दौरान अर्जुन ने कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अंत में सभी के दिल जीतते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। 

आईएएनएस के साथ एक खास बातचीत में अर्जुन बिजलानी ने खुलासा किया कि उन्होंने शो के तनाव भरे माहौल में मानसिक संतुलन कैसे बनाए रखा। उन्होंने कहा, "जब मैं शो में गया, तो अपने साथ अपनी पत्नी नेहा और बेटे अयान की एक फोटो लेकर गया था। 

वही फोटो मेरी हिम्मत और भावनात्मक सहारा रही। भगवान गणेश में भी मेरी गहरी आस्था है। हर सुबह मैं जल्दी उठकर भगवान का नाम लेता था और खुद से वादा करता था कि मैं कोई ऐसा काम नहीं करुंगा जिससे बाद में मुझे पछताना पड़े।" अर्जुन ने मुस्कुराते हुए कहा कि आज वह गर्व से कह सकते हैं कि उन्होंने पूरे शो में ऐसा कुछ नहीं किया जिससे उन्हें अफसोस हो।

आईएएनएस ने जब उनसे पूछा कि क्या उन्होंने शो के दौरान कभी तनाव महसूस किया, तो अर्जुन ने ईमानदारी से जवाब देते हुए बताया कि लगभग दस दिन बाद से उन्होंने अपने परिवार को बहुत मिस करना शुरू कर दिया था। खासकर अपने बेटे अयान की याद उन्हें बहुत सताती थी। 

वह सोचते रहते थे कि अयान क्या कर रहा होगा, घर पर सब ठीक तो होगा या नहीं। इस भावनात्मक दूरी ने उन्हें थोड़ा परेशान किया। उन्होंने कहा, ''शो में भाग लेने वाले अधिकतर प्रतियोगियों को अजीब-अजीब सपने आते थे और यह मेरे साथ भी होता था। यह शो एक ऐसा रियलिटी शो था, जहां बाहर की दुनिया से कोई संपर्क नहीं होता, ऐसे में मानसिक रूप से मजबूत रहना एक बड़ी चुनौती बन जाता है।''

हालांकि अर्जुन ने यह भी कहा कि शो में सिर्फ तनाव ही नहीं था, बल्कि बहुत-सी खूबसूरत यादें भी जुड़ी हुई हैं। कुछ पल ऐसे थे जिन्होंने इस पूरी यात्रा को बेहद खास बना दिया। उन्होंने यह सफर दिल से तय किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने केवल चुनौतियों के समय रणनीति अपनाई, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर वह पूरे समय सच्चे और ईमानदार बने रहे। 

अर्जुन का मानना है कि यह ईमानदारी और अपनी बात पर कायम रहना ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रही, जिसने उन्हें न सिर्फ दर्शकों बल्कि साथ खेलने वाले प्रतियोगियों के बीच भी एक अलग पहचान दिलाई। 'राइज एंड फॉल' की जीत पर आईएएनएस से बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि यह सिर्फ एक शो नहीं था, बल्कि एक जीवन अनुभव था। 

उन्होंने कहा, '''राइज एंड फॉल' ने यह साबित किया कि हर गिरावट सिर्फ दोबारा उठने का एक मौका है। यह सफर आसान नहीं था। हर दिन एक नई चुनौती, एक नई सीख और आगे बढ़ने की एक नई वजह लेकर आता था। तनाव, टकराव, दोस्ती और प्रतियोगिता, इस शो में सब कुछ था, जिसने मुझे एक व्यक्ति के तौर पर भी परखा और संवारा।''

 

Tags: OTT , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Rise and Fall , MX Player , Amazon MX Player , Arjun Bijlani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD