Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

13 नवंबर को रिलीज होगा वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' का तीसरा पार्ट

Web Series, OTT, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Shefali Shah, Huma Qureshi, Delhi Crime, Delhi Crime Season 3, Netflix
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Oct 2025

Last updated on: Oct 17, 2025, 11:46 IST

वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' के तीसरे पार्ट का इंतजार दर्शकों को लंबे अरसे से था। इसकी रिलीज डेट गुरुवार को मेकर्स ने जारी कर दी। इसके साथ ही उन्होंने 'दिल्ली क्राइम-3' का टीजर भी जारी कर दिया है। इसके टीजर में इस बार वर्तिका सिंह (शेफाली शाह) एक नए अपराध की गुत्थियां सुलझाती दिखाई दे रही हैं। 

इस बार सीरीज में मानव तस्करी की कहानी होगी। इसमें उनका सामना दीदी (हुमा कुरैशी) के साम्राज्य से होगा। टीजर में शेफाली शाह मानव तस्करी की मास्टरमाइंड दीदी की तलाश करती दिखाई दे रही हैं, लेकिन कोई भी उनका नाम तक लेने को तैयार नहीं है। 

'दिल्ली क्राइम-3' को 13 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज के बारे में बात करते हुए शेफाली शाह ने कहा, "मैडम सर के रूप में वापसी करना हमेशा बेहद निजी अहसास होता है। मेरे लिए और आज के समय में उनकी अहमियत मेरी नजरों में और भी बढ़ गई है।

वर्तिका एक ऐसे दुश्मन से लड़ रही हैं जो न केवल सीमाओं के पार है बल्कि रोजमर्रा के समाज की छाया में भी मौजूद है।" उन्होंने आगे कहा, "मानव तस्करी कुछ लोगों का काम नहीं है, यह एक ऐसे समाज का लक्षण है जो इसे नजरअंदाज करता है। लेकिन वर्तिका फिर भी लड़ती रहती है, चाहे इसका मतलब इस गंदी दुनिया के चंगुल से सिर्फ एक जान बचाना ही क्यों न हो।"

इस सीरीज में हुमा कुरैशी मीना उर्फ दीदी के रोल में एक निगेटिव भूमिका निभाती दिखाई देंगी। उन्होंने इसके बारे में बात करते हुए कहा, "उसने अपने जीवन में कई आघातों को झेला है, फिर भी वह बहुत कंट्रोल में रहती है। वह एक ऐसी महिला है जो पीड़ित और अपराधी दोनों है। 

इसकी ईमानदारी मुझे सीरीज की ओर आकर्षित करती है। यह कभी भी महिमामंडन या सनसनीखेज नहीं होती।" इस सीरीज को तनुज चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज में सयानी गुप्ता, मीता वशिष्ठ, केली दोरजी, अंशुमान पुष्कर, रसिका दुगल, राजेश तैलंग, जया भट्टाचार्य और अनुराग अरोड़ा जैसे कलाकार भी हैं। 'दिल्ली क्राइम' का प्रीमियर 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा।

 

Tags: Web Series , OTT , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Shefali Shah , Huma Qureshi , Delhi Crime , Delhi Crime Season 3 , Netflix

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD