Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

करमजीत सिंह रिंटू ने दयानंद नगर पंचायत के देवी नगर क्षेत्र में शत प्रतिशत विकास कार्य कार्रवाए शुरू

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र का कोई भी इलाका विकास से अधूरा नहीं रहेगा: करमजीत सिंह रिंटू

Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 15 Oct 2025

Last updated on: Oct 16, 2025, 13:29 IST

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट  के चेयरमैन एवं उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने दयानंद नगर पंचायत के देवी नगर क्षेत्र की सभी गालियो को पक्का बनवाने और स्ट्रीट लाइटे लगाने केशत प्रतिशत  विकास कार्य का शुभारंभ किया। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के हर मोहल्ले में तेजी से विकास कार्य पहुंचाए रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र का कोई भी इलाका विकास से अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की नगर निगम की सभी वार्डों के साथ-साथ सभी पंचायतो के भी अधूरे पड़े विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या सुनकर उन समस्याओं का जल्द ही हल भी निकाला जा रहा है।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर विकास कार्यों के लिए कोई भी कमी नहीं आने दे रही है। उन्होंने कहा कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की अलग-अलग स्कीमों में शेष रहते विकास कार्यों को मंजूरी दे दी गई है। आने वाले दिनों में यह सभी विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। रिंटू ने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की अधूरी पड़ी सड़कों को प्रीमिक्स से पक्का करवाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले 1 महीने तक लगातार सड़कों पर प्रिमिक्स का कार्य जारी रहेगा। करमजीत सिंह  रिंटू ने कहा कि "रंगला पंजाब योजना" के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए ग्रांट के रूप में जारी करने पर वह आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के धन्यवादी है। 

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए पंजाब सरकार की ओर से फंड की कोई कमी नहीं आने दी जा रही  है। इस अवसर पर सरपंच पवन कुमार हैप्पी, पंचायत सदस्य, अवतार औजला, जितेंद्र पाल सिंह, रीमा देवी, अमरजीत कौर, राकेश कुमार रमदास, सुविंदर शिंदी, साहिल सग्गर, प्रणव धवन और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD