Tuesday, 23 June 2026

 

 

खास खबरें कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 3000 रुपये की बजाय 51,000 रुपये देने की मांग की तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इस वित्त वर्ष के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट पारित किया 30 जून तक ‘ओपन मैनहोल फ्री’ होगा पंजाब: हरजोत सिंह बैंस 52 महीने, 12 तारीखें और शून्य परिणाम : पंजाब की महिलाओं के साथ सबसे बड़ा धक्का कर रही है मान सरकार : तरुण चुग भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने स्कूल फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5 प्रतिशत तय निर्मला सीतारमण ने वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एनपीसीआई के सीईओ और सीपीएआई के प्रतिनिधियों से मुलाकात की सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने की बत्सेत्सेग बटमुंख से मुलाकात उखना खुरेलसुख से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर बलबीर सिंह सिद्धू ने नरेंद्र पाल सिंह को ओबीसी सेल के जिला उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने खोजने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 14 की मौत प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के 12वें समर कैंप का भव्य समापन समारोह धूरीगांव बालियां और बटूहा में आयोजित किया गया "लोक मिलनी" कार्यक्रम बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल

 

राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में उखनागीन खुरेलसुख से भेंट की

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Ukhnaagiin Khurelsukh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Oct 2025

Last updated on: Oct 15, 2025, 15:07 IST

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 14 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली में मंगोलिया के राष्ट्रपति श्री उखनागीन खुरेलसुख से भेंट की। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की है कि भारत और मंगोलिया लोकतान्त्रिक देशों के तौर पर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में समान रुचि रखते हैं। 

उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह बैठक द्विपक्षीय सहयोग के नए आयाम खोलेगी और आपसी संबंधों में पहले से अधिक विविधता एवं गहराई आएगी। रक्षा मंत्री और मंगोलिया के राष्ट्रपति ने इस बात पर बल दिया कि भारत तथा मंगोलिया के बीच एक सुदृढ़ रणनीतिक साझेदारी है, जिसमें रक्षा सहयोग एक प्रमुख स्तंभ के रूप में कार्य करता है। 

समय के साथ द्विपक्षीय रक्षा संबंधों में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। इसमें संयुक्त कार्य समूह की बैठकों, सैन्य आदान-प्रदान, उच्च स्तरीय दौरों, क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और द्विपक्षीय अभ्यासों सहित व्यापक सहभागिता शामिल है। राष्ट्रपति उखनागीन खुरेलसुख ने साइबर सुरक्षा और मंगोलियाई सशस्त्र बलों की क्षमता वृद्धि में सहयोग के लिए भारत को धन्यवाद दिया। 

उन्होंने श्री राजनाथ सिंह द्वारा गृह मंत्री रहते हुए तेल रिफाइनरी परियोजना के भूमिपूजन समारोह को भी याद किया और इसके उद्घाटन के लिए उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ मंगोलिया आने का निमंत्रण दिया। रक्षा मंत्री ने मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागीन खुरेलसुख द्वारा 2018 और 2022 में पूर्वी एशियाई देश की यात्रा के दौरान दिखाई गई गर्मजोशी को याद किया और इसे दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों का प्रतीक बताया। राष्ट्रपति श्री उखनागीन खुरेलसुख भारत-मंगोलिया के राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर 13 से 16 अक्टूबर, 2025 तक भारत का आधिकारिक दौरा कर रहे हैं।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Ukhnaagiin Khurelsukh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD