Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

फरीदाबाद नमो वन में हुआ मेगा पौधारोपण

हरियाणा को हरा-भरा, स्वच्छ और समृद्ध बनाने के लिए सरकार कटिबद्ध : नायब सिंह सैनी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Mool Chand Sharma,Vipul Goel, Rajesh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 02 Oct 2025

Last updated on: Oct 15, 2025, 12:41 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकास और पर्यावरण, एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एक के बिना दूसरा अधूरा है। आज फरीदाबाद में आयोजित यह मेगा पौधारोपण अभियान उसी संतुलित विकास की दिशा में एक और निर्णायक कदम है।मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन  किया। 

मुख्यमंत्री के साथ राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री श्री राजेश नागर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी सेक्टर 9 हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट परिसर में पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।गौरतलब है कि हरियाणा प्रदेश में 75 नमो वन बनाने के लिए स्थान चिन्हित कर उनमें पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति सरकार प्रभावी रूप से कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरित जैव-विविधता कॉरिडोर में पौधा रोपण के साथ ही इस क्षेत्र में बर्ड्स ऑफ ग्रीन कॉरिडोर भी विकसित किया जा रहा है। पौधारोपण अभियान में सभी की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि हरियाणा का प्रत्येक नागरिक पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझता है। यह मेगा पौधारोपण अभियान  हमारी भावी पीढिय़ों के लिए एक स्वस्थ और स्वच्छ परिवेश का निर्माण करेगा। पौधारोपण का सीधा अर्थ प्रकृति का सम्मान और हरियाली का विस्तार करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान हमें याद दिलाता है कि पेड़ सिर्फ लकड़ी का स्रोत नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं। पेड़ों के बिना न तो स्वच्छ हवा मुमकिन है, न पर्याप्त वर्षा और न ही धरती पर जीवन की निरंतरता, इसलिए यह अभियान प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता, हमारे दायित्व और आने वाली पीढिय़ों का खुशहाल भविष्य सुनिश्चित करने के हमारे संकल्प का प्रतीक है।

 फरीदाबाद प्रदेश की आर्थिक धुरी :

मुख्यमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद प्रदेश की आर्थिक धुरी है। यहां के उद्यमियों, व्यापारियों और कर्मठ श्रमिकों ने अपने अथक परिश्रम से इस शहर को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है लेकिन विकास की इस तेज दौड़ में हमने प्रकृति से बहुत कुछ लिया है, ऐसे में अब समय आ गया है कि हम प्रकृति को कृतज्ञता पूर्वक वापस लौटाएं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन इस धरती पर जीवन के अस्तित्व के लिए एक खतरा है। इसलिए आज वन विकास और वृक्षारोपण समय की जरूरत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 5 जून, 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिल्ली के बुद्धा जयंती पार्क में पौधारोपण करते हुए एक पेड़ मां के नाम से एक अनूठा अभियान शुरू किया था। इस अभियान के अंतर्गत हरियाणा प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम के पहले चरण में हरियाणा में 1 करोड़ 60 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन हमने लक्ष्य से बढक़र 1 करोड़ 87 लाख पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभाई है।

उन्होंने बताया कि इस साल  5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम के दूसरे चरण की शुरुआत की गई है। इस दूसरे चरण और अन्य स्कीम के तहत प्रदेश में 1 करोड़ 60 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि अब तक वन विभाग द्वारा प्रदेश में 1 करोड़ 45 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं और अन्य विभागों द्वारा भी 50 लाख पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हरियाणा के हर कोने को हरा-भरा बनाया जाए।

हरित अरावली कार्य योजना का दक्षिणी हरियाणा में किया क्रियान्वयन :

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि दक्षिण हरियाणा में हरित अरावली कार्य योजना का क्रियांवयन किया गया है। केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा बनाई गई यह परियोजना में अरावली पहाडिय़ों के चार राज्यों में लागू की जा रही है, जिनमें हरियाणा भी शामिल है। इन चार राज्यों में 29 जिलों का चयन किया गया है, जिनमें पांच जिले हरियाणा के हैं। 

उन्होंने बताया कि औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश में कुल 56 हर्बल पार्क, 4 नगर वन और 18 ऑक्सी वन स्थापित हैं। मुख्यमंत्री ने नमो वन में पौधारोपण करने पहुंचे लोगों, महिलाओं, बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें पर्यावरण प्रहरी बनते हुए पौधे रोपित करने के साथ ही उनका संरक्षण करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

 नमो वन कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को समर्पित

 राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा शहरी स्थानीय निकाय श्री मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि  नमो वन कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को समर्पित है। उन्होंने बताया कि जिस ग्रीन बेल्ट पर यह नमो वन बनाया जा रहा है। यहां पहले काफी कूड़ा था जिससे प्रशासन के सहयोग से साफ करवाकर नमो वन के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि  नमो वन महाअभियान के तहत 3.50 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।

वहीं आने वाले समय में फरीदाबाद जिला की पूरी सीमा तक ग्रीन बेल्ट में 20 लाख से अधिक पौधे लगाकर जिले वासियों के लिए ऑक्सीजन चैंबर बनाया जाएगा।कार्यक्रम में खाद्य एवं आपूर्ति उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए एक पेड़ मां के नाम अभियान में आहुति डालने के लिए फरीदाबाद में नमो वन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 

पूरे फरीदाबाद को लाखों पौधे लगाकर हरा भरा बनाया जाएगा।इस अवसर पर बल्लभगढ़ से विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री मूलचंद शर्मा, मेयर श्री प्रवीण बत्रा जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पंकज रामपाल, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री राजीव जेटली, सहित अधिकारीगण और अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Mool Chand Sharma , Vipul Goel , Rajesh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD