Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

विजयदशमी पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Gian Chand Gupta, Panchkula
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 02 Oct 2025

Last updated on: Oct 15, 2025, 12:38 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादाओं को अपने जीवन में अपनाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र मानव सभ्यता के सर्वोच्च आदर्शों में गिना जाता है और उनके जीवन से हमें सत्य, ईमानदारी, समानता, करुणा और सेवा जैसे गुण सीखने को मिलते हैं।

मुख्यमंत्री ने आज पंचकूला में रावण दहन के अवसर पर उपस्थित लोगों को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारा और आध्यात्मिक उन्नति का संदेश देता है । इस अवसर पर उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट को अपने स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की भौतिकतावादी जीवन शैली में मानवीय संवेदनाएं कमजोर हो रही हैं, ऐसे समय में श्री राम के आदर्श और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। रावण बुराइयों का प्रतीक है और हमें अपने अंदर के रावण को समाप्त करने के लिए श्रीराम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे भी रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर मेयर श्री कुलभूषण गोयल, हरियाणा के पूर्व स्पीकर श्री ज्ञानचन्द गुप्ता, जिला अध्यक्ष श्री अजय मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, पुलिस आयुक्त श्री शिवास कविराज, पुलिस उपायुक्त श्रीमती सृष्टि गुप्ता, स्वामी संपूर्णानंद जी महाराज, बाबा मनमोहन जी, श्री बलबीर सिंह, श्री श्याम लाल बंसल, श्री माता मनसा देवी चैरिटेबल एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट, दशहरा कमेटी, पंचकूला के प्रधान श्री विष्णु गोयल , श्री प्रदीप गोयल व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Gian Chand Gupta , Panchkula

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD